
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मल्टीनेशनल कंपनी एस्सार समूह द्वारा कथित तौर पर कई शीर्ष व्यवसायियों, पूर्व कैबिनेट मंत्रियों और नौकरशाहों जैसे कई दिग्गजों के टेप किए गए फोन को सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि टेप सार्वजनिक होने से लोग एक अच्छे जज की तरह इसकी वास्तविकता को जानेंगे और उस पर विचार करेंगे।