
जोधपुर। उदयमंदिर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर जयपुर बुलाकर देह शोषण करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर। उदयमंदिर पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर जयपुर बुलाकर देह शोषण करने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया है।

नीस। पोलैंड ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 के ग्रुप-सी के मुकाबले में आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट में पोलैंड की यह पहली जीत है। पोलैंड की तरफ से एकमात्र गोल अर्कादिउस मिलिक ने किया।

इलाहाबाद। इलाहाबाद से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी को यहाँ कार्यकारिणी की बैठक से सम्बंधित पोस्टरों और मंच पर भले ही उचित जगह न मिली हो लेकिन बैठक के बीच में हुए ब्रेक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और डॉ. जोशी जिस तरह से एक ही प्लेट में फ्रूट चाट खाते दिखाई दिए, भाजपाई क्षेत्रों में इसके मतलब तलाशे जा रहे हैं।

मांट्रियल। मर्सिडीज टीम के चालक लुईस हेमिल्टन ने फेरारी के सबास्टियन विटेल को हराते हुए पांचवीं बार कनाडा ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया।

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का कहना है कि वह भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रामकता से प्रेरित है और उन्हें अधिक मैच जीतने के लिए कोहली जैसी आक्रामकता की जरूरत है।