रांची। एक ऐसा गांव है, जहां हर घर में एक ठग रहता है। यह कोई फसाना नहीं सच्चाई है। इसका खुलासा रांची पुलिस की पूछताछ में हुआ है। हाल ही में रांची पुलिस की पकड़ में एक ठग आया था।
रांची में एक गांव ऐसा जहां हर घर में रहता है एक ठग
भारत ने जीती श्रृंखला, दूसरे एकदिवसीय में जिम्बाब्वे हारा

हरारे। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली।
देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित होंगे मोदी : बाबा रामदेव

चडीगढ। हरियाणा के योग एवं आयुर्वेद के ब्रांड एम्बेसडर स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आर्थिक मजबूती की ओर ले जा रहे हैं और उन्होंने देश को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने व विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने में सफलता हासिल की है।
जोधपुर शहर के रिहायशी इलाके में गिरा मिग-27

सबगुरु न्यूज-जोधपुर। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर मुख्यालय के कुडी भगतासनी के रामेश्वर नगर के रिहायशी इलाके में सोमवार को दोपहर को मिग-27 गिर गया। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने के समाचार है। पायलट सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना का मिग 27 दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे उस वक्त गिर गया, जब इसका पायलट नियमित ट्रेनिंग पर था। यह मिग दो मकानों पर गिरा जिससे मकान ध्वस्त हो गए। जोधपुर एयरबेस से उडान के कुछ देर बाद ही यह फाइटर ध्वस्त हो गया।

पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया, लेकिन जिन मकानों पर यह गिरा उसके आसपास के तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मिग ने गिरते ही आग पकड ली। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

सूत्रों के अनुसार हवाई जहाज के इंजन में समस्या आ गई थी, इस कारण पायलट ने इसे लेंड करवाने का प्रयास किया, लेकिन यह क्रेश हो गया। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि मिग 27 दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे क्रेश हुआ। यह नियमित ट्रेनिंग पर था। इस दुर्घटना की जांच के लिए इंक्वायरी बैठा दी है। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले इसी तरह से पाली के निकट भी मिग धराशायी हो गया था।ी हाउसिंग बोर्ड
मिशन यूपी फतह को लेकर बंद कमरे में बनी BJP की रणनीति
इलाहाबाद। भाजपा कार्यसमिति की बैठक वैसे तो 10 बजे से शुरू हुई, लेकिन सूत्रों की माने तो तय समय से पूर्व एक घंटे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक एक बंद कमरे में की। जानकारी के मुताबिक मिशन यूपी जीतने पर चर्चा।