Home Blog Page 6033

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: तन्खा को 62 और दवे-अकबर को मिले 58-58 वोट

Rajya Sabha polls : bjp's Anil dave, MJ akbar and  Congress candidate Vivek tankha wins in madhya pradesh
Rajya Sabha polls : bjp’s Anil dave, MJ akbar and Congress candidate Vivek tankha wins in madhya pradesh

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए शनिवार को हुए मतदान का देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया।

उत्तराखंड : कांग्रेस के खाते में गई राज्यसभा सीट, प्रदीप टम्टा जीते

Congress candidate Pradeep Tamta wins Rajya Sabha seat from Uttarakhand
Congress candidate Pradeep Tamta wins Rajya Sabha seat from Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड की रिक्त राज्यसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने जीत का परचम फहराया है। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल पड़े 58 मतों में से 32 मिले जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को मात्र 26 वोट से संतोष करना पड़ा। हालांकि मतदान के परिणाम से स्पष्ट है कि दोनों दल क्रास वोटिंग रोकने में सफल रहे।

अपहृत महिला की सुरक्षित रिहाई को भारत-अफगान सरकार प्रयासरत

Indian woman working with NGO kidnapped in Kabul
Indian woman working with NGO kidnapped in Kabul

नई दिल्ली। भारत और अफगान सरकार एक एनजीओ के लिए काम करने वाली अपहृत महिला की तलाश में विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। महिला के भाई ने ट्वीटर के माध्यम से यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करने वाली भारतीय महिला जूडिथ डिसूजा(40) का शुक्रवार को अपहरण हो गया था। यह महिला आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की कर्मचारी है और उसका परिवार कोलकाता में रहता है।

महिला के भाई जेरोम डिसूजा ने लिखा है कि अभी के लिये, भारत और अफगानिस्तान की सरकारें मिलकर विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही हैं।

माना जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं के आतंकियों से संबंध हो सकते हैं। फेसबुक और ट्वीटर के माध्यम से महिला की सुरक्षित घर वापसी की दुआयें की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय दूतावास ने यह मामला अफगानिस्तान के अधिकारियों तक पहुंचाया है और महिला की जल्द रिहाई के लिए तमाम तरह की कोशिशें की जा रही हैं। साथ ही सरकार कोलकाता में महिला के परिवार से भी संपर्क में है।

7 माह भी नहीं निभा 7 फेरों का बंधन, प्रेमी संग भागी नवविवाहिता

newly Married woman runaway with boyfriend in Roorkee
newly Married woman runaway with boyfriend in Roorkee

रूड़की। लक्सर पास के ही गांव की एक युवती शादी के सात फेरो का बंधन सात माह तक भी नही निभा पाई। नवविवाहिता शादी के तीन माह बाद ही अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला शव

suicide-hanging
जालोर। बागोड़ा थाना क्षेत्र के सेवड़ी गांव की सरहद में एक सुने खेत में दो युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही शादीशुदा था। गांव के बाहर खेजड़ी के पेड़ पर शनिवार सवेरे एक रस्सी से दोनों शव लटके हुए मिले। उपखंड अधिकारी कि मौजूदगी मे पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।