Home Blog Page 6098

कडाके की ठंड में गर्मियों के कपड़े पहन शूटिंग कर रही कृति सैनन

kriti sanon shoots for raabta Wearing summer clothes in freezing locations
kriti sanon shoots for raabta Wearing summer clothes in freezing locations

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन बुडापेस्ट में दिनेश विजय के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। यह शूटिंग का पहला शेडयूल है। बुडापेस्ट में कड़ाके की ठंड के बीच कृति गर्मियों के कपड़ों में शूटिंग कर रही हैं।

युवती कान्हां से बोली, काली हूं, इसलिए नहीं उठी मेरी डोली…

boy rejects a girl due to her darker skin color
boy rejects a girl due to her darker skin color

कानपुर। ‘यशोमति मईयां से बोले नंद लाला राधा क्यो गोरी मैं क्यूं काला‘ यह बात भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी मां यशोदा से कहा था। वहीं कानपुर देहात में दहेज का लोभी दुल्हे ने अपनी शादी इसलिए ठुकरा दी, कि उसकी दुल्हन काली है।

जब यह बात युवती को पता चली तो वह भी रोते-रोते हुए घर में बने मन्दिर में पहुंची और नंद के लाल श्रीकृष्ण की मूर्ति को गोद में उठा ली और रोते हुए बोलने लगी तेरा मेरा एक जैसा ही रंग फिर क्यो लोग मुझे ठुकराते है। इधर, बेटी की शादी टूटने के बाद किसान परिवार किसी को मुंह दिखाने से नहीं रहा।

कानपुर देहात के गजनेर गांव में रहने वाले किसान ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की शादी रुरा ग्राम निवासी राजकुमार के बेटा संदीप से पूरे रिश्तेदारों के सहमति के बाद तय हुई थी। लग्न के चलते 3 जून को तिलक समारोह आठ जून को शादी होनी थी।

शुक्रवार की तीन तारीख होने पर पिता तिलक समारोह की तैयारियों में जुटा हुआ था। वहीं नाते रिश्तेदार के मौजूद होने पर गीत संगीत के साथ किसान के घर में रौनक थी। इधर सहेलियां भी तिलक को लेकर युवती से मसखरियां कर रही थी।

तभी युवती के मोबाइल पर उसके मंगेतर का फोन आया। युवती के फोन उठाते ही मंगतेर ने कहा कि मैं तुमसे शादी नहीं करुंगा क्योकि तू काली है और तेरी मेरी जोड़ी नहीं बन सकती है। युवक ने धमकाते हुए कहा कि अपने पिता से कह दो वो तिलक लेकर नहीं आए वर्ना उनकी खैर नहीं और फोन काट दिया।

मंगेतर द्वारा ऐसा बोलने के बाद युवती ने अपना फोन जमीन पर फेक दिया और सहेलियों को गले लिपट कर दहाड़ मारते हुए रोने लगी। बेटी के रोने की जानकारी होने पर रिश्तेदार व पिता कमरे में पहुंचे तो युवती ने पिता के गले लेकर फफक पड़ी और कहा कि पापा उन्होंने शादी से इंकार कर दिया और कहा कि तू काली है मै तूझसे शादी नहीं करुगां। इस घटना के बाद खुशी वाले घर में मातम पसर गया।

दस लाख दो तो कर लूंगा शादी

किसान ने बताया कि होने वाले दमाद ने बेटी को फोन करके यह कहा कि वो काली है और उससे शादी नहीं करेगा। इस घटना के बाद किसान ने दामाद व उनके परिवार से फोन बात की। आरोप है कि परिवार के काफी मिन्नतों के बाद दमाद शादी के लिए राजी हो गया और कहां कि आप आज दहेज में पांच लाख रुपए लेकर आ रहे थे, उसे दोगूना कर दे तो टूटी हुई शादी फिर हो सकती है।

विश्व फुटबाल रैकिंग- एशिया में भारत को 29वां स्थान

world football ranking : india are now the 29th position in asia
world football ranking : india are now the 29th position in asia

ज्यूरिख। विश्व फुटबाल रैकिंग में भारत 163वें स्थान पर खिसक गया है। हालांकि एशिया में भारत को 29वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं, अर्जेटीना की टीम रैकिंग में शीर्ष पर बनी हुई है। बेल्जियम दूसरे स्थान पर है।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 850वीं जयंति पर समारोह ने मन मोहा

samrat Prithviraj Chauhan's 850th birth anniversary celebrated in ajmer
samrat Prithviraj Chauhan’s 850th birth anniversary celebrated in ajmer

अजमेर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 850वीं जयंती गुरुवार को अजमेर स्थित पृथ्वीराज स्मारक स्थल पर समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर देश भक्ति और गीत संगीत से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

भारतीय छात्र ने की थी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की हत्या

gunman who killed a professor at university of california identified as indian american engineering student mainak Sarkar
gunman who killed a professor at university of california identified as indian american engineering student mainak Sarkar

लांस एंजिलिस। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी लॉस एंजिलिस में एक प्रोफेसर की गोली मारकर हत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान भारतीय-अमरीकी पूर्व शोधछात्र मैनक सरकार के तौर पर की गई है।