
पटना। बिहार बोर्ड का इंटर आर्टस का परिक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इस बार कुल 56.40 फीसद परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए। टॉपर्स में लड़कियों का दबदबा बरकरार रहा। वीआर कॉलेज कॉलेज कीरतपुर राजाराम भगवानपुर वैशाली की रूबी राॅय ने 444 अंकों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है।