
चंडीगढ़ : घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना में 9 छात्रों की मौत

11वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा स्थगित कराने की थी प्रद्युम्न की हत्या : CBI

नई दिल्ली। सीबीआई ने बुधवार को कहा कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल का एक 16 वर्षीय छात्र कक्षा दो के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या का मुख्य अभियुक्त है। वह आगामी परीक्षा को स्थगित करना चाहता था। हरियाणा के गुरुग्राम की एक अदालत ने 11वीं कक्षा के इस छात्र को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।
अयोध्या फायरिंग मामले में मुलायम के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में याचिका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा अक्टूबर, 1990 में अयोध्या में ‘कार सेवकों’ पर गोली चलाने के आदेश दिए जाने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन के सिलसिले में कार सेवक शहर में इकट्ठा हुए थे।
लड़कियों को कई तरह की असुरक्षा : प्राची तहलान

नई दिल्ली। अभिनेत्री प्राची तहलान का कहना है कि लड़कियों के साथ कई तरह की असुरक्षा होती है। आगामी शो ‘इक्यावन’ में प्राची को एक टॉम बॉय की भूमिका में देखा जाएगा, जिसका पालन-पोषण घर के चार पुरुषों द्वारा किया जाता है। इसमें उनके पिता, दादा और दो चाचा शामिल हैं।
मीका सिंह ने लॉन्च की म्यूजिकल वेब सीरीज
