
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम दबरा के पास पिछोर रोड़ पर रविवार को अलसुबह रतनगढ़ माता पर जवारे लेकर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मात हो गई है, जबकि 50 से अधिक घायल है, जिनमें से 5 की हालत नाजुक बनी हुई है।