Home Blog Page 6236

जोधपुर में तैयार हुई देश की पहली सोलर ट्रेन, जल्द होगा परीक्षण

india's first solar train ready for trial in Jodhpur
india’s first solar train ready for trial in Jodhpur

जोधपुर/नई दिल्ली। रेलवे के जोधपुर वर्कशॉप में देश की पहली सोलर ट्रेन बनकर तैयार हो गई है, जिसका परीक्षण इस माह के अंत तक हो जाएगा।

आपराधिक मानहानि मामलों में जेल जाना होगा : सुप्रीम कोर्ट

supreme court upholds constitutional validity of penal laws on Criminal defamation
supreme court upholds constitutional validity of penal laws on Criminal defamation

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में आपराधिक मानहानि मामलों में जेल जाने के प्रावधान को बरकरार रखा है। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया।

तालाब के पानी में मिला जहर, हजारों मछलियों की मौत

thousands of fish die in kanpur pond
thousands of fish die in kanpur pond

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र के एक मन्दिर के पास बने सैकड़ों साल पुराने तालाब में शुक्रवार की सुबह हजारों मछलियां मृत पाई गई हैं। इन मछलियों की मौत से ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि मछुवारों द्वारा इस तालाब में मछली मारने से मना करने पर उन लोगों ने पानी में जहर मिलाया हैं, जिससे इन मछलियों की मौत हुई है। मामले की जानकारी पर आए प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा है।

बिधनू ब्लॉक के कठारा गांव स्थित देवी तलाब जो की तकरीबन 100 साल पुराना हैं। तलाब के पास स्थित प्राचीन दुर्गा मन्दिर होने के कारण इस तलाब का नाम देवी तालाब रखा गया था। ग्रामीणों की माने तो तलाब में मछलियां व जलीय जंतु काफी संख्या में है, लेकिन मां के स्थान पर तलाब होने की वजह से कोई भी इन जन्तुओं का शिकार नहीं करता है।

कुछ लोगों से यह पता चला कि इस देवी के तालाब में बहुत सारी मछलियां हैं। उनको मारने के लिए पांच दिन पूर्व इस तालाब में दूसरे गांव से मछुवारे आये। तालाब में मछली मारने को लेकर ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीणों ने विरोध किया। इस पर सभी मछुवारे बिना मछली मारे तालाब से चले गए।

शुक्रवार सुबह जब गांव के लोग अपने जानवरों को पानी पिलाने के लिए देवी के तालाब के पास पहुंचे तो पानी में मृत मछलियों को देखकर ग्रामीणों के होश फाख्ता हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इधर तालाब में मरी हजारों मछलियों को देखकर गांववाले आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरु कर दिया।

बवाल की जानकारी पर एसीएम व बिधनू इंस्पेक्टर जीवाराम यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गये। ग्रामप्रधान ने बताया कि मछली मारने से मना करने पर मछुवारों ने तालाब में जहर मिलाया है। एसीएम ने आक्रोशितों को शांत कराया।

उनका का कहना है कि मृत मछलियों को भूमिगत करवाते हुए तालाब के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर ही सही जानकारी मिल सकेगी, फिलहाल पुलिस ग्राम प्रधान की तहरीर पर उन मछुवारों की तलाश कर रही है।

भरा गया था तलाब में पानी

ग्राम प्रधान ने बताया की बीते एक महीने पहले इस तलाब में पास ही के सरकारी ट्यूबवेल से पानी भरवाया गया था। गांव के अधिकतर लोग सुबह शाम अपने मवेशियों को इसी तलाब में पानी पिलाने के लिए लेकर आते हैं।

घर में मां के साथ सो रहा डेढ़ माह का बच्चा गायब

one and Half month old baby missing in pali
one and Half month old baby missing in pali

पाली। पाली जिले में बांडी नदी के पास स्थित शेखों की ढाणी में गुरुवार रात मां के साथ सो रहा एक डेढ़ माह का बच्चा गायब हो गया। घटना का शुक्रवार अल सुबह पता चला। फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।

कानूनी कार्यवाही से परेशान हुए आसाराम, अंधा नजर आने लगा कानून

self styled godman asaram bapu Sexual assault case
self styled godman asaram bapu Sexual assault case

जोधपुर। अपने ही गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण के आरोप में करीब ढाई साल से ज्यादा समय से जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने अब न्यायिक व्यवस्था पर कटाक्ष किया है। आसाराम को अब कानून भी अंधा नजर आने लगा है।