Home Blog Page 6263

अब तो सेल्फी से भी लगता है डर, नार्को टेस्ट करवा लो : रावत

uttarakhand political crisis : harish rawat corners amit shah, volunteers for narco test
uttarakhand political crisis : harish rawat corners amit shah, volunteers for narco test

नई दिल्ली। उत्तराखंड में कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कहा है कि वह अदालत के आभारी हैं। उनके साथ न्याय हुआ है और मंगलवार को होने वाले शक्ति परीक्षण में भी उनके साथ न्याय होगा।

शॉर्ट की जगह लॉंग स्कर्ट पहनकर आई लडकी को स्कूल से निकाला

french muslim girl banned from class for wearing long skirt
french muslim girl banned from class for wearing long skirt

पेरिस। एक बच्ची को स्कूल से महज इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि वह शॉर्ट स्कर्ट की जगह लॉंग स्कर्ट पहन कर आ गई थी। यह वाकया पेरिस के एक स्कूल का है। पीडित 16 साल की यह लडकी पहले कैथोलिक थी और हाल ही में मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

इस संबंध में स्कूल की हेड टीचर का कहना है कि 16 साल की यह लडकी जब स्कूल आई तो इसकी स्कर्ट कुछ अधिक लंबी थी। यह धार्मिक प्रतीक का दिखावा है। इसे 2004 से फ्रांस के स्कूलों में बैन किया जा चुका है।

स्कूल मैनेजमेंट ने इस मामले को मीडिया में आने के बाद सुलझाने के लिए लड़की के माता-पिता को स्कूल मीटिंग के लिए बुलाया है ताकि इस मसले पर उठे विवाद को सुलझाया जा सके। फ्रांस के कुछ स्कूलों में पिछले साल भी इस तरह के कई मामले सामने आए थे।

मालूम हो कि फ्रांस के स्कूलों में अगर लड़कियां लॉंग स्कर्ट बतौर फैशन पहनती हैं तो इसके लिए पाबंदी नहीं है। जबकि अगर लंबी स्कर्ट को बतौर धार्मिक उद्देश्य पहना जाता है तो स्कूल के हेड टीचर इससे रोक सकते हैं। ऐसा कानून साल 2004 में लागू किया गया था ताकि ये संदेश जाए कि स्कूल धर्मनिरपेक्ष हैं।

‘खुदा गवाह’ के 24 साल पूरे, अमिताभ हुए भावुक

gawaha

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म’खुदा गवाह’ को याद कर भावुक हो गए। अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह 8 मई 1992 को प्रदर्शित हुई थी।

बॉलीवुड सितारों ने मदर्स डे पर मां का आभार जताया

Bollywood stars wish happy mother's day
Bollywood stars wish happy mother’s day

मुंबई। बॉलीवुड सितारों ने ‘मदर्स डे’ के अवसर पर अपनी मां के प्रति आभार जताया। माधुरी दीक्षित ने कहा सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं। फराह खान ने कहा मां..दुनिया का सबसे ताकतवर शब्द। मदर्स डे की शुभकामनाएं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बाग़ी विधायकों को अयोग्य ठहराया

Uttarakhand High Court stays disqualification of 9 rebel congress MLAs
Uttarakhand High Court stays disqualification of 9 rebel congress MLAs

नई दिल्ली। उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट से पहले हाईकोर्ट ने कांग्रेस के 9 बाग़ी विधायकों को अयोग्य करार दिया है। हाईकोर्ट ने बाग़ी विधायकों की याचिका खारिज कर दी है।