
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने अपनी शादी की खबरों का खंडन करते हुए उसे सिर्फ एक अफवाह बताया है। दरअसल खबर थी कि मल्लिका ने पेरिस के रियल एस्टेट बिजनेसमैन सिरेल से सीक्रेट तरीके से शादी कर ली है। इस बात पर भडक़ी मल्लिका ने ट्विटर पर सफाई देते हुए लिखा कि अफवाहें फैलाना बंद करें, ये सच नहीं है।