online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Uttarakhand : constable dies dousing fire in chamoli district
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में जंगलों की आग बुझाने के प्रयास में सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल की मृत्यु हो गई जबकि वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाने में मिल रही सफलता से ‘एक्टिव फायर’ की संख्या घटकर महज 40 रह गई। हालांकि जानबूझकर जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरतार भी किया गया।
adarsh scam : bombay high court tells defence ministry to probe GOC role
मुंबई। बहुमंजिला आदर्श हाउसिंग सोसायटी की इमारत ढहाने का आदेश देते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने इसके सदस्यों को एक ऐसा भूखंड हथियाने के लिए नेताओं और नौकरशाहों के साथ साजिश रचने के लिए जिम्मेदार ठहराया जो एक आवासीय क्षेत्र के रूप में विकास योजना में अस्तित्व में ही नहींं था।
अदालत ने आदेश में कहा कि इसे एक सड़क की जगह देकर बनाया गया। सोमवार को उपलब्ध कराए गए 223 पेज के फैसले में न्यायाधीश रंजीत मोरे और न्यायाधीश राजेश केतकर की खंडपीठ ने कहा कि सोसायटी के सदस्य उच्चपदस्थ नौकरशाहों के रिश्तेदार और नेताओं या मंत्रियों के करीबी थे।
उच्च न्यायालय ने 29 अप्रेल को प्रभावी हिस्सा जारी करते हुए शक्तियों के दुरूपयोग के लिए नेताओं और नौकरशाहों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के लिए कहा। अदालत ने कहा कि वास्तविक रूप से करगिल युद्ध के जांबाजों तथा शहीदों की पत्नियों वाली सोसायटी अवैध रूप से बनाई गई।
फैसले में कहा गया कि हम इस बात से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं कि आवंटन पारदर्शी तरीके से नहीं किया गया और यह साफ तौर पर पक्षपात और भाई भतीजावाद है। अदालत ने कहा कि नौकरशाहों और मंत्रियों ने कानून का उल्लंघन करके संपत्ति निस्तारण में बेईमानी की।
Woman killed during operation, case filed against doctor in dholpur
धौलपुर। धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में गैर इरादतन हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5 killed, 11 injured as Tempo turns at raipur in pali district
पाली। राजस्थान के पाली जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ग्यारह अन्य घायल हो गए।
May 3, 1913 : Raja Harishchandra, the first full length indian film feature film was released
मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिशचंद्र’ का निर्माण दादा साहब फाल्के मूल नाम धुंडिराज गोविन्द फाल्के ने फाल्के फिल्म कंपनी के बैनर तले किया था।