
नई दिल्ली। उत्तराखंड के जंगलों के 1900 हैक्टेयर में लगी भीषण आग को काबू करने के लिए रविवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई-17 से पानी बरसाया गया और छह हजार फायर कर्मियों को राज्य में अग्निशमन अभियान के लिए भेजा गया। इस समस्या को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के गृह सचिव के साथ बैठक की।
