Home Blog Page 6325

सौरभ गांगुली सहित कई नामचीन हस्तियों ने किया मतदान

Sourav Ganguly including celebrities casts his vote for the 5th phase of west bengal Assembly election
Sourav Ganguly including celebrities casts his vote for the 5th phase of west bengal Assembly election

कोलकाता पांचवे चरण के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कई नामी-गिरामी हस्तियों ने किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा सीएबी के अधयक्ष सौरभ गांगुली ने बेहला पूर्व विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया।

उत्तराखण्ड के जंगलों में आग : काबू पाने एनडीआरएफ की टीम रवाना

 Uttarakhand forest fires : National Disaster Response Force teams sent to control flames, pmo assures help
Uttarakhand forest fires : National Disaster Response Force teams sent to control flames, pmo assures help

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए शनिवार को केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को आग पर काबू पाने और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए भेजा है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि तीन टीमों में कुल 135 जवानों को आग पर काबू पाने के लिए उत्तराखण्ड भेजा गया है। ऑपरेशन की शुरुआत हो चुकी है।

इसी बीच प्रधानमंत्री कार्यालाय ने उत्तराखण्ड सरकार से आग से जुड़ी जानकारी मांगी है और सभी प्रकार की सहायता देने का वादा किया है।

एनडीआरएफ की टीम पानी के टैंकरों, अस्थायी पंप और चिकित्सा सेटअप बचाव अभियान से जुड़ी सहायता सामग्री से लैस है। इन टीमों को अल्मोड़ा, पौड़ी और गौचर में तैनात किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के जंगलों में गर्मी के चलते लगी आग ने 13 जिलों के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य के सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। राज्य के 4,500 वन कर्मचारी आग की घटनाओं पर नज़र बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड के जंगलो में लगी आग लोगों के लिए आफत की आग बनती जा रही है। अब तक आग से 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 14 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। राज्य का करीब 1810 हैक्टेयर इलाका आग की चपेट में है। इस आग के चलते अब तक करोडों रुपए की वन सम्पदा जलकर राख हो गई है और हजारों वन्य जीव आग की भेंट चढ़ चुके हैं।

एक हफ्ते में आग लगने के करीब 922 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वन विभाग की तरफ से आग पर काबू पाने में हाथ खड़े करने के बाद सेना और पुलिस के साथ-साथ कई एनजीओ ने भी मोर्चा संभाल लिया है। राज्य के सभी 13 जिलो में आग बेकाबू हो गई है रुद्रप्रयाग में तो हालात इतने बिगड़े की आग पर काबू पाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा।

अगस्ता विवाद पर 6 मई को संसद मार्च करेगी कांग्रेस

Augusta deal issue : Congress will gherao Parliament on  May 6
Augusta deal issue : Congress will gherao Parliament on May 6

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी अगस्ता वेस्टलैंड समझौते से जुड़े विवाद पर आगामी 6 मई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च करेगी। कांग्रेस ने इसे “लोकतंत्र बचाओ मार्च” का नाम दिया है और इसमें वह जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी सरकार को घेरेगी।

ग्रीनपीस पर पाबंदी का मोदी सरकार का निर्णय सही

Greenpeace NGO
Greenpeace NGO

बीजिंग। ग्रीन पीस जैसी स्वयंसेवी संस्था पर अपना शिकंजा कसने वाले मोदी सरकार के निर्णय की चीन के पूर्व विदेश उपमंत्री व्हू झेंगयू ने काफी सराहना की है।

पन्नी गोदाम में लगी आग, आसपास के मकानों तक पहुंची

major fire broke out Foil warehouse in indore
major fire broke out Foil warehouse in indore

इंदौर। शुक्रवार को देर रात रहवासी क्षेत्र में बने पन्नी के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया।