Home Blog Page 6337

untold story : बलिया से क्या है नरेन्द्र मोदी का कनेक्शन

why narendra modi always visiting ballia district in may month
why narendra modi always visiting ballia district in may month

बलिया। आज वैज्ञानिक युग में भले यह बात थोड़ी अटपटी लगे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिले से सौभाग्य जुड़ा हुआ है। जी हां पीएम मोदी का जाने-अनजाने जिले से नाता काफी गहरा रहा है और इसमें मई महीने का कनेक्शन तो काफी चैंकाने वाला है।

अतीत में जाएं तो मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बनने के पहले से ही मोदी का जुड़ाव इस क्रांतिकारी धरती से रहा है और वह इसके पूर्व भी यहां चार बार आ चुके हैं। पहली बार नरेंद्र मोदी 2001 मई में यहां भाजपा के महामंत्री (संगठन) के रूप में संघ के कार्यक्रम में आए थे और यहां से जाने के बाद अक्टूबर में गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए थे।

उस दौरान नरेंद्र मोदी यहां करीब तीन दिनों तक रुके थे जिसमें उन्होंने जिले के कई गांवों में दौरा व कार्यक्रम आदि भी किए थे। संघ से उनका नाता तो बचपन से ही जुड़ा है जिससे हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे।

ऐसे में पार्टी ने ही जिम्मेदारी सौंपते हुए उनको यहां भेजा था जिसमें प्रवास के दौरान वह यहां की सभ्यता व संस्कृति तथा लोगों के अपनापन से काफी प्रभावित भी हुए थे। उस दौरान यहां पार्टी जिलाध्यक्ष के तौर पर पीएन तिवारी थे।

इसके बाद वह 2009 के उप्र विधानसभा चुनाव में यहां प्रत्याशी रहे मनोज सिन्हा के प्रचार के लिए बतौर सीएम आए और टाउन डिग्री कालेज में सभा की। इसके बाद लोकसभा चुनाव के प्रचार में मोदी जिले में दो बार आए और उस दौरान भी मई का ही महीना था।

मई 2014 में सिकंदरपुर में चुनावी सभा के बाद वह प्रचार का समापन 10 मई को माल्देपुर से किए। इसके बाद हुए चुनाव में पार्टी को अपार जनाधार मिला और वह प्रधानमंत्री के पद पर प्रतिष्ठित हुए।

आज एक बार फिर जब वह जिले में बतौर प्रधानमंत्री के रूप में आ रहे तो यह भी महीना मई का ही है। ऐसे में पीएम के जिले में पांचवी बार आने का निहितार्थ लोग भले ही कुछ भी निकालें लेकिन अतीत के आईने से देखें तो यहां आना इस धरती से उनके लगाव को ही दर्शाता है। आज देश की इतनी बड़ी योजना का शुभारंभ करने के पीछे भी कहीं न कहीं पूर्व का जुड़ाव ही दिख रहा है।

धमकी भरा खत मिलने के बाद एयरपोर्ट और विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाई

threatening letter : security increase of ranchi airport and assembly
threatening letter : security increase of ranchi airport and assembly

रांची। रांची एयरपोर्ट और झारखंड विधानसभा को उड़ाने का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एयरपोर्ट और विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारतीय वायु सेना : घटती स्क्वाड्रन संख्या परेशानी, इसका समाधान भी है

IAF : dwindling number squadron trouble
IAF : dwindling number squadron trouble

प्रशान्त झा
अजमेर। भारतीय वायु सेना का इतिहास 1932 में इसकी स्थापना से ही काफी गौरवशाली रहा है, आज य​ह विश्व की चौथी सबसे शक्तिशाली वायुसेना है। इसके बावजूद यह कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान दौर में यह अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।

केजरीवाल को सुखबीर का सवाल, SYL नहर बनाए बिना पानी क्या उड़कर दिल्ली जाएगा?

SYL canal issue : sukhbir accuses AAP of befooling people of punjab
SYL canal issue : sukhbir accuses AAP of befooling people of punjab

चंडीगढ़। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को घेरने का प्रयास किया।

लोकल ट्रेनों में महिलाओं के लिए मध्य में होगा आरक्षित डिब्बा

middle ladies coach is reserved for women in local trains
middle ladies coach is reserved for women in local trains

जयपुर। रेलवे प्रशासन ने महिला यात्रियों की सुविधा के लिए लोकल-सवारी गाडियों में के द्वितीय श्रेणी डिब्बे में आरक्षण की व्यवस्था रखी जाती है। शीघ्र ही यह सुविधा गाडी के मध्य वाले डिब्बें में प्रारम्भ की जाएगी।