Home Blog Page 6346

डीआरआई ने 8.62 लाख लीटर हाई-स्पीड डीजल किया जब्त

0

सूरत। सूरत डीआरआई की टीम ने मगंलवार को अंकलेश्वर आईसीडी में जांच करते हुए विदेश से युअल ऑइल के नाम पर आयात किए गए 8.62 लाख हाई-स्पीड डीजल के 39 कन्टेनर जब्त किए।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को सूरत डीआरआई के अधिकारियों ने अंकलेश्वर के आईसीडी में शक के आधार पर ऑइल से भरे 39 कन्टेनर्स की जांच की। जांच के दौरान इनमे 4.57 करोड़ रुपए का 733 मैट्रिक टन(8.62 लाख लीटर) हाई-स्पीड ऑइल निकला।

जबकि आयात करने वाले ने इन कन्टेनर्स मे यूअल ऑइल होने की जानकारी दी थी। नियम के अनुसार हाई-स्पीड डीजल केवल ऑइल कंपनियां ही आयात कर सकती हैं और इन पर 18से 20 रुपए की ड्यूटी चुकानी पड़ती है।

जबकि यहां पर गलत जानकारी देकर आयात करने वाले नियम तोडऩे के साथ ड्यूटी भी बचा रहे थे। डीआरआई को शक है कि आयात करने के बाद हाई-स्पीड डीजल दिल्ली और राजस्थान के स्थानीय बाजार मे बेच दिया जाता था।

इस मामले में डीआरआई ने आगे की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सूरत डीआरआई ने गत महीने ही सूरत सेज की एक यूनिट द्वारा सुपारी आयात कर निर्यात करने के बजाय स्थानीय बाजार में ही बेच देने के घोटाले का पर्दाफाश किया था।

पटना के होटल पनाश में शराब सेवन करते सूरत के छह व्यापारी पकड़े

six surat merchant caught with liquor in patna hotel
six surat merchant caught with liquor in patna hotel

सूरत। पटना पुलिस ने मंगलवार की रात एक हॉटल में कार्रवाई करते हुए शराब पीते हुए सात व्यापारियों की धरपकड़ की। इनमें से छह सूरत के व्यापारी थे।

कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

minor girl alleged raped by father in jalpaiguri
minor girl alleged raped by father in jalpaiguri

जलपाईगुडी। मां की मदद व समर्थन से कलयुगी पिता शिवेन मंडल(काल्पनिक मंडल) ने अपनी ही नाबालिग बेटी पूजा मंडल (काल्पनिक नाम) के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले पिता दो बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था।

जनता दरबार में महिला ने कहा, मेरा पति दूसरी शादी करना चाहता है

janta darbar in ranchi

रांची। जनता दरबार में बुधवार को एक अनोखा मामला सामने आया। जनता दरबार में आई एक महिला ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह से कहा कि मेरा पति बेटे की चाहत में मुझे तलाक देकर दूसरी शादी करना चाहता है। मैं उसके साथ रहना चाहती हूं पर वह मुझे रखना नहीं चाहता।

छात्रा को अश्लील मैसेज का मामला : सेंट जोंस के पक्ष में उतरे ईसाई समाज के लोग

obscene message on facebook

मेरठ। सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने वाले मामले में बुधवार को नया मोड सामने आ गया।