Home Blog Page 6354

डार्टमंड ने डिफेंडर मार्सेल श्मेल्जर के साथ करार बढ़ाया

schmelzer extends dortmund stay until 2021
schmelzer extends dortmund stay until 2021

डॉर्टमंड। जर्मनी के फुटबाल क्लब बोरुसिया डार्टमंड ने डिफेंडर मार्सेल श्मेल्जर के साथ अपने अनुबंध को बढ़ा दिया है। मार्सेल ने तय समय से पहले ही अपने अनुबंध का विस्तार किया है, जो 2021 तक रहेगा।

कांग्रेस फिर घिरी विवादित अगस्ता हेलीकॉप्टर सौदे में

in parliament, bjp attacks at Congress on agustawestland deal
in parliament, bjp attacks at Congress on agustawestland deal

नई दिल्ली। संसद में मंगलवार को भी उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन के मुद्दे पर कांग्रेस ने हंगामा किया। कांग्रेस राष्ट्रपति शासन के मुद्दे पर बहस के लिए अड़ी हुई है, वहीं बचाव में बीजेपी ने भी विवादित अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे को मामला उछाला है। बीजेपी इस पर संसद में बहस चाहती है तो कांग्रेस इस मुद्दे पर रक्षात्मक रुख अपना रही है।

गैंगरेप के तीन आरोपियों को 20-20 साल का सश्रम कारावास

madjya pradesh : three men gets  20-20 years in jail for gangraping
madjya pradesh : three men gets 20-20 years in jail for gangraping

ब्यावरा। प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश समरोज खान के न्यायालय में सामूहिक बलात्कार के तीन आरोपियों को डीएनए टेस्ट के आधार पर 20-20 साल का सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया।

चिकित्सालय में बीमार महिलाओं व बच्चों मिलने लगा आरओ वाटर

ro plant
सबगुरु न्यूज-सिरोही। जिला चिकित्सालय स्थित महिला चिकित्सालय में भर्ती महिलाओं और उनके परिजनों के लिए भी वृहद् मिनरल वाटर प्लांट लगाया है।

कूचबिहार में बेपटरी हुई मालगाडी, बीच रास्ते में फंसी कई यात्री ट्रेनें

goods train derailed in Cooch Behar
goods train derailed in Cooch Behar

कूचबिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के न्यू कूचबिहार स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक मालगाडी के बेपटरी हो जाने के कारण राजधानी समेत लंबी दूरी की कई ट्रेन बीच रास्ते में जगह जगह फंसी हुई है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार सुबह करीब 10 बजे एक मालगाडी स्टेशन में घुसते वक्त अचानक बेपटरी हो गई। मालगाडी का आधा हिस्सा स्टेशन के भीतर है जबकि आधा स्टेशन के बाहर खडा है। इसके कारण इस मार्ग की अन्य ट्रेनों की आवाजाही ठप है।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य करने की कोशिश युद्धस्तर पर जारी है। इधर, ट्रनों का परिचालन बाधित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है।

गर्मी के मौसम में ट्रेनों में सवार यात्री हलकान है वहीं स्टेशनों पर सफर शुरू होने का इंतजार कर रहे लोग भी चिंतित हैं।