
भोपाल। उज्जैन के रुद्रसागर स्थित ऐतिहासिक राजा विक्रमादित्य के टीले का सौंदर्यीकरण और न्यायप्रिय सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा का अनावरण आज उज्जैन प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन और केन्द्रीय सिंहस्थ समिति के अध्यक्ष माखन सिंह की उपस्थिति में हुआ।