
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था के अंधों में काना राजा हैं क्योंकि उन्होंने उज्जवल भविष्य वाले देश को अंधों में काना राजा बना दिया।