
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी का कहना है कि उनके लिए अतिथि भूमिका या बड़ी भूमिका में कोई फर्क नहीं है।
बोमन इरानी की फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ 22 अप्रेल को प्रदर्शित होने वाली है। वह इन दिनों फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म में नेहा धूपिया और वीर दास भी हैं।