
चंडीगढ़। कैथल में ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का मामला मंगलवार को सामने आया है। यहां एक बैंककर्मी नीरज शर्मा ने 21,499 रुपए में स्नैपडील से एप्पल आईफोन-5 एस मंगवाया था। उन्होंने जब कोरियर डिलीवरी मिलने के बाद डिब्बा खोला तो अंदर फोन की बजाए ईंट निकली।