Home Blog Page 6491

नापाक पाकिस्तान ने अब हिंदूओं की आस्था को पैरों में रौंदा

hindu religious symbols on shoes in pakistan
hindu religious symbols on shoes in pakistan

चंडीगढ़। चाहे मामला हिंदुओं की आस्था का हो या उनकी इज्जत और सम्मान का, पाकिस्तान उसे रौंदने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देता।

इतिहासकार व शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने बताया कि बीते 3 माह में 47 से ज्यादा हिंदू कन्याओं को बे-आबरू कर उनका धर्म-परिवर्तन कराने का आकड़ा पार करने वाले पाकिस्तान में अब सार्वजनिक तौर पर हिंदुओं के धार्मिक प्रतीक चिन्ह पर हमला किया जा रहा है। पाकिस्तान के शहर कराची में ‘ओम’ लिखे टैग वाले जूते बिक रहे हैं।

कराची के पार्क टावर शॉपिंग मॉल के ‘फस्ट स्टैप शू स्टोर’, जिसकी पाकिस्तान में इस समय 14 शाखाएं हैं। इसमें सार्वजनिक तौर पर ऐसे महिला जूतों की ब्रिकी हो रही है, जिन पर लाल तथा काले रंग के ‘ओम’ लिखे टैग लगे हुए हैं।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत (एपीएचपी) के सदस्यों ने जब उक्त शोरूम के मालिक को ऐसे जूतों की बिक्री बंद करने का आग्रह किया तो उसने धमकाते हुए उन्हें शोरूम से बाहर कर दिया।

इस पर एपीएचपी के सदस्यों ने अल्पसंख्यक मंत्री ज्ञान चंद इसरानी से मिलकर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बावजूद शोरूम के मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

कोछड़ के अनुसार कराची में बिकने वाले ‘ओम’ लिखे टैग वाले जूते चाईना के बने हुए हैं। इससे पहले चाईना द्वारा सिख धार्मिक के चिन्ह वाले जूते-चप्पल पाकिस्तानी मार्किट में उतारे गए थे।

मैन्नी पक्वेओ ने जीत के साथ पेशेवर मुक्केबाजी से ली विदाई

Manny Pacquiao defeats bradley by decision, and says farewell to his sports
Manny Pacquiao defeats bradley by decision, and says farewell to his sports

लॉस वेगास। फिलिपिनो मुक्केबाज मैन्नी पक्वेओ ने अमरीकी टिम ब्राडली पर एक जोरदार जीत के साथ अपने शानदार 21 साल के पेशेवर कैरियर से विदाई ली।

अनुपम खेर को एयरपोर्ट पर रोकना तो देशद्रोह नहीं? : आप

Anupam Kher stopped at srinagar airport not allowed to visit NIT
Anupam Kher stopped at srinagar airport not allowed to visit NIT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने श्रीनगर स्थित एनआईटी जा रहे अभिनेता अनुपम खेर को एयरपोर्ट पर ही रोकने की घटना पर चुटकी ली है। जानकारी हो कि अनुपम खेर के एयरपोर्ट पहुंचने पर वहां की पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

ला लिगा मुकाबले में बार्सिलोना की लगातार दूसरी हार

la liga
below par Barcelona slip to second consecutive la liga defeat

लंदन। विंगर मिकल ओयार्जाबेल के शुरुआती गोल की बदौलत बार्सिलोना को ला लिगा मुकाबले में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मिकल ओयार्जाबेल के गोल की बदौलत रियल सोसीडेड ने बार्सिलोना को 1-0 से शिकस्त दी।

शरद का पत्ता साफ, सीएम नीतीश पहली बार बने जदयू के अध्यक्ष

change in guard for jdu nitish kumar elected new chief
change in guard for jdu nitish kumar elected new chief

पटना/नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड जद (यू) के नए प्रमुख के रूप में निर्वाचित कर लिया गया है।