
मुंबई। सदियों से भारत के हाथ से बुने कपड़ों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी मांग रही है। इतिहास के कई किस्से, किंवदंतियां भारत के बुनकरों की कारीगरी की तारीफ करने वाली हैं और अब भारतीय डिजायनरों ने एक ऐसा अभियान शुरू किया है जिससे इन बुनकरों को उनके काम के लिए सम्मान और उसकी माकूल कीमत हासिल हो सकेगी।