online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
सबगुरु न्यूज-सिरोही। अपना कद उंचा करने की कथित राजनीतिक महत्वाकांक्षा ने सिरोही में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महत्वाकांक्षी योजना का गला घोंट दिया। सिरोही सभापति पर दानदाताओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना के तहत सिरोही के तालाबों में जल सरक्षण तथा सिरोही शहर में मिनरल वाटर एटीएम स्थापित करने के लिए की गई 4 करोड 27 लाख रुपये की घोषणाओं को वापस ले लिया है।
मुुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर अपने ‘की एंड का’ के सह-कलाकार अर्जुन कपूर की अदाकारी की तो पहले ही दीवानी थी लेकिन अब वह उनके रैंप पर चलने के दौरान दर्शाए आत्मविश्वास के भी गुण गा रही हैं।
पाली। पाली में आदर्श नगर स्थित शीतला माता मंदिर के चौक में गुरुवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर हर समाज की तरफ से गेर का आयोजन हुआ।
pali : sheetla saptami mela 2016
इस अवसर पर जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय भार्गव सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजेश कुमार चंदोलिया, एसडीएम पाली विशाल दवे, उपसभापति मूल सिंह भाटी, मेला संयोजक किशोर सोममानी, पार्षद जितेंद्र व्यास, सुरेश चौधरी, अशोक बाफना, आयुक्त नगर परिषद जनार्दन शर्मा सहित नगर परिषद के सभी अधिकारी कर्मचारी एवं सभी पार्षद मेले के सफल आयोजन में लगे रहे।
pali : sheetla saptami mela 2016
रमेश माली एंड पार्टी की ओर से ब्रज में होली के उत्सव जाने वाले गानों की मधुर प्रस्तुतियां दी गई एवं गानों के माध्यम से नृत्य के रूप में होली भी खेली गई समाज की जो गेरों ने भाग लिया। सभी गेरों का नगर परिषद की ओर से स्वागत सम्मान किया गया।
pali : sheetla saptami mela 2016
गेर दलों के प्रमुखों को माला, प्रशस्ति पत्र, गुड़ की भेली एवं झंडा देकर नगर परिषद सभापति महेंद्र बोहरा, उपसभापति मूल सिंह भाटी एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। मेले में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं शीतला सप्तमी के मेले का लुफ्त उठाया।