Home Blog Page 6593

जेटली हठधर्मिता त्यागें, सर्राफा कारोबारियों से बात करें : मोटूभाई

excise duty

पाली। केंद्रीय बजट में आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाने वाले तानाशाही निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस लेने तथा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को हठधर्मिता त्याग कर सर्राफा व्यावसायियों से बातचीत करने और उनकी समस्या का समाधान करने की कांग्रेस ने मांग की है।

भारतीय नोटों पर अंकित होगी सांतली भाषा, जताया हर्ष

note
दुमका। भारतीय मौद्रिक नोट पर अब झारखण्ड में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली आदिवासी भाषा सांतली भाषा भी अंकित की जाएगी, केन्द्र सरकार के इस निर्णय से झारखण्ड के लोगों में हर्ष का माहौल है।
केन्द्र सरकार के इस निर्णय के बाद मंगलवार को दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर आखघ के सदस्य और ग्रामीणों ने सदर प्रखंड के दुदिंया गांव के मंझीथान में मारंग बुरु आदि इष्ट देवी-देवताओं का पूजा कर हर्ष जाहिर किया।
उल्लेखनीय है कि संताल समुदाय झारखंड की सबसे बडी आदिवासी आबादी है और देश में दूसरी सबसे बडी आदिवासी आबादी है। ऐसे में भारतीय करेंसी नोट में संताली को जगह मिलना आदिवासी समाज के लिए किसी सपने के पूरे होने से कम नहीं है। केंद्र सरकार ने नोट पर अंकित होने वाले वाक्य को आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में लिखने का निर्देश जारी किया है। संताली भाषा के आठवीं अनुसूची में शामिल होने के कारण इसे भारतीय करेंसी पर जगह मिल रही है।
-ओलचिकि लीपि है सांतली की
अखघ के सदस्य और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब नोटों में संताली के ओलचिकी लिपि हैं। करेंसी नोट पर इसी लीपि में वाक्य लिखे जाएंगे। सरकार के इस कदम से संताल आदिवासी समुदाय की भाषा, लिपि, संस्कृति और सभ्यता की पहचान झलकेगी।
-22 भाषाएं हैं आठवी अनुसूची में
संविधान की आठवी अनुसूची में कुल 22 भाषाएं हैं। वर्तमान में भारतीय नोट पर मात्र 15 भाषाएं ही उत्कीर्ण हैं। केन्द्र सरकार के आठवी अनुसूची की सभी भाषााओं को नोटों पर जगह देने के निर्णय के बाद सात अन्य भाषाओं को भी अब भारतीय नोटों पर पाया जा सकेगा।

AAP ने डिनर पॉलिसी के नाम पर मचाई लूट : हरसिमरत कौर

AAP looting people using dinner policy : Union Minister Harsimrat kaur badal
AAP looting people using dinner policy : Union Minister Harsimrat kaur badal

बठिंडा। केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने डिनर पॉलिसी के नाम पर पंजाब में लूट मचाई है, जिसके तहत लोगों को खाने पर बुलाकर उनकी जेबों से पैसे निकाले गए हैं। गुरुओं-पीरों की इस धरती पर लोगों के लिए लंगर लगाए जाते हैं लेकिन ‘आप’ उलटी गंगा बहाते हुए लोगों से खाने के पैसे वसूल कर रही है।

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के बेटे की हार्ट अटैक से मौत

union minister Thawar chand Gehlot's son passes away
union minister Thawar chand Gehlot’s son passes away

नागदा/भोपाल। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत के बेटे नरेंद्र गहलोत (48) की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

आतंक नहीं, बीवी के प्यार के चलते किया विमान हाईजैक

EgyptAir plane hijacked by love sick ex husband
EgyptAir plane hijacked by love sick ex husband

काहिरा। मिस्र के विमान अपहरण का मामला अब दूसरी ही दिशा में जाता नजर आ रहा है। पहले आतंकी घटना के रुप में सामने आया मामला अब टूटे दिल की कहानी बनता जा रहा है। बताया जा रहा है कि महज अपनी बीवी को पैगाम देने के लिए इब्राहिम समाहा नाम के एक शख़्स ने विमान का अपहरण कर लिया।