
पुणे। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुणे के एक छात्र समूह की ओर से शहर में आयोजित एक परिचर्चा में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया आमंत्रण सोमवार को स्वीकार कर लिया। कन्हैया ने छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की और आरएसएस एवं इसके सहयोगी संगठनों को ‘संविधान विरोधी’ करार दिया।