
जयपुर। परिवहन मंत्री यूनुस खान ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को पूरा संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रोडवेज कर्मचारियों की नौकरी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी तथा राज्य सरकार रोडवेज कर्मचारियों तथा जनसामान्य के हित के लिए सभी सहयोग देगी।

