Home Blog Page 6717

World T20 : कोलकाता पहुंची पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

Pakistan cricket team arrives in Kolkata for World T20
Pakistan cricket team arrives in Kolkata for World T20

कोलकाता। टी-20 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच को लेकर जारी गतिरोध ख़त्म होने के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट टीम शनिवार की शाम को महानगर पहुंच गई। आगामी 19 मार्च को भारत- पाक के बिच टी-20 मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डेन में खेला जाएगा।

इससे पहले यह मैच धर्मशाला में होना था मगर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देने के कारण आईसीसी ने मैच के स्थान बदले जाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद क्रिकेट एसोसिएसन ऑफ़ बंगाल (सीएबी) द्वारा उक्त मैच की मेजबानी के लिए तैयार होने के कारण बीसीसीआई व आईसीसी ने मैच का आयोजन कोलकाता के इडेन गार्डन में कराए जाने को मंजूरी दी।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद पत्र लिखकर सीएबी व बीसीसीआई को उक्त मैच के लिए उपयुक्त सुरक्षा मुहैया कराए जाने का आश्वाशन दिया हैं। इस मैच को लेकर गहमागहमी का माहौल हैं। इसे देखते हुए महानगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच के टिकट पाने के लिए प्रतिस्पर्धा मची हैं।

आज से ही इस मैच के टिकट बुकिंग के लिए बुकमाय शो डॉट कम पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ हैं। रजिस्ट्रेशन किए गए नामों की लाटरी होगी जिसके बाद भाग्यशाली लोगों को ही टिकट खरीदने का मौका मिलेगा; अब कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों को इन्तजार हैं बस 19 मार्च का जब एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी भारत पाकिस्तान एक बीच टी-20 मुकाबला होगा।

चीनी सेनाओं के भारत में घुसने पर कांग्रेसी सांसद ने जताई चिंता

Congress MP Pramod Tiwari lashes out at modi govt over Chinese troops enter India
Congress MP Pramod Tiwari lashes out at modi govt over Chinese troops enter India

इलाहाबाद। चीनी सेनाएं लद्दाख में भारत की सीमा में पांच किमी तक घुस आई थी और सामरिक दृष्टिकोण से उस झील तक पहुंच गई थी जो देश की सुरक्षा के लिए अत्यंत संवेदनशील है, पर राज्यसभा सांसद  ने गहरी चिंता एवं दुख जताया और भारत की संप्रभुता से खिलवाड़ बताया है।

शिक्षा और स्वास्थ्य सामान्य व्यक्तियों की पहुंच में होः संघ

rss1
नागौर। भारत में मंहगी होती शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गहरी चिंता जताई है। सरकार से शिक्षा के व्यापारीकरण पर अंकुश लगाने के लिए नियामक आयोग को प्रभावी बनाने की मांग की है। सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रतिनिधि सभा ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर दो प्रस्ताव एकमत से पारित किए।

शाहरूख खान को पसंद करते हैं लोग : आलिया भट्ट

ShahRukh Khan's a people person : Alia Bhatt
ShahRukh Khan’s a people person : Alia Bhatt

मुंबई। आलिया भट्ट की आगामी फिल्म शाहरूख खान के साथ आएगी जिसका निर्माण गौरी शिंदे कर रही हैं। फिल्म का शीर्षक अभी निश्चित नहीं हुआ है, लेकिन आलिया ने सुपर स्टार शाहरूख खान के साथ काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है।

आयकर छापाः केसर गुटखा कारोबारी के ठिकानों से मिले सवा करोड़

it
कानपुर। नामी गुटखा कारोबारी के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर की छापेमारी में सवा करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का पता चला है। दो दिनों तक चली कार्रवाई के दौरान कारोबारी ने खुद आयकर की टीम को 75 करोड़ रुपये सरेंडर किए हैं। गुटखा कारोबारी के कानपुर सहित देशभर के दो दर्जन ठिकानों पर आयकर की 250 से अधिक अधिकारियों व कर्मियों की टीम ने एक साथ छापेमारी की कार्रवाई दो दिन पूर्व शुरू की थी।