Home Blog Page 6732

जाट आरक्षण: प्रो. वीरेंद्र सिंह के विवादित ऑडियो पर सेशन कोर्ट में फैसला सुरक्षित

Jat reservation : Sessions Court reserved judgment on Prof. Virendra Singh disputed video
Jat reservation : Sessions Court reserved judgment on Prof. Virendra Singh disputed video

रोहतक। जाट आरक्षण को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के विवादित ऑडियो टेप मामले में गुरुवार को रोहतक के सेशन कोर्ट में दोनों पक्षों की वकीलों की बहस हुई। कोर्ट ने इस मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा के 52 उम्मीदवारों की पहली सूची

BJP announces first list of 52 candidates for west Bengal polls
BJP announces first list of 52 candidates for west Bengal polls

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है ।

आस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराया, श्रृंखला 2-1 से जीती

Australia beat South Africa to win  T20, series 2-1
Australia beat South Africa to win T20, series 2-1

केपटाउन। आस्ट्रेलिया ने तीसरे और निर्णायक टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।

इंदौर में 8वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर, बचाईं 4 जिंदगियां, दिल-लीवर पहुंचे दिल्ली

Indore : 2 green corridor to save 4 lives, heart and liver came to Delhi
Indore : 2 green corridor to save 4 lives, heart and liver came to Delhi

इंदौर। बीते पांच माह में गुरुवार को आठवां ग्रीन कॉरिडोर बनाकर इंदौर ने देशभर में एक मिसाल पेश की है। शहर में गुरुवार सुबह फिर दो ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए।

सीएचएल अस्पताल में पहली बार हुए अंग प्रत्यारोपण के बाद अस्पताल से पहला ग्रीन कॉरिडोर गुरुवार को सुबह 7 बजकर 16 मिनट से एयरपोर्ट तक 7 बजकर 35 मिनट तक बनाया गया।

यह अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कॉरिडोर था, जिसमें 19 मिनट लगे। इसके बाद दूसरा कॉरिडोर सीएचएल अस्पताल से बांबे हॉस्पिटल तक 7 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 52 मिनट तक बना। दिल और लीवर दोनों नियमित फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना कर दिए गए।

अंगदान करने वाले गौरव जैन (34) का 6 मार्च को विजयनगर क्षेत्र में एक्सीडेंट हुआ था। भाई ललित जैन ने बताया कि गौरव हमेशा हेलमेट पहनता था, लेकिन उस दिन हेममेट मैं पहन गया था, इसलिए वह नहीं पहन पाया।

उसी दिन एशिया कप का फाइनल मैच था जो देखने के लिए वह घर रुका था। मैच में विलंब होने के कारण वह बिना हेलमेट ही घर से निकल गया। एक्सीडेंट में सिर में गंभीर चोट आई थी, करीब आधे घंटे वह पड़ा रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

आखिर में चार युवाओं ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ललित का कहना है की हेलमेट होता तो भाई की जान बच जाती। लोगों को इसे परेशानी के रूप में नहीं जिम्मेदारी के रूप में समझना चाहिए।

indore news
Indore : 2 green corridor to save 4 lives, heart and liver came to Delhi

किडनी, आंखें और त्वचा भी दान

गौरव को ऑपरेशन के लिए देर रात ओटी में लाया गया था। दिल दिल्ली के एम्स और लीवर दिल्ली के ही आईएलबीएस में पहुंचाया गया। एम्स के डॉ. मिलिंद कुमार और आईएलबीएस के डॉ. शेंदिल कुमार अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे थे।

शहर के डॉ. जुल्का, डॉ. थोराणी, डॉ. भराणी व टीम ने इनका सहयोग किया व ऑपरेशन को अंजाम दिया। गौरव के दिल और लीवर के अलावा दोनों किडनी, आंखें और त्वचा भी दान की गईं।

गौरव के परिवार को मनाया

बुधवार को ब्रेन डेड की सूचना मिलने के बाद से अंगदान के लिए समर्पित मुस्कान ग्रुप के 20 से अधिक सेवादार इस कार्य में लग गए थे। बड़ी संख्या में महिला सेवादारों ने भी गौरव के परिवार को मनाने के साथ ही सांत्वना दी और जिम्मेदारी संभाली।

मुस्कान ग्रप के सेवादार संदीपन आर्य का गुरुवार को जन्मदिन भी था, जिसे उन्होंने सेवा दिवस के रूप में अंगदान करवाकर समर्पित किया। मुस्कान ग्रुप के कविता वाधवानी, रेणु जयसिंघानी, जयश्री विरानी, नरेश शामानी, हेमंत छाबडिय़ा, पीयूष छाबडिय़ा, नरेश फुंदवानी, जीतू बगानी, संदीपन आर्य कल से ही इस कार्य में लगे थे।

इशरत मामले में मोदी को फंसाने की थी साजिश : राजनाथ

rajnath singh statement in lok sabha over ishrat jahan case
rajnath singh statement in lok sabha over ishrat jahan case

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को लोकसभा में इशरत जहां मामले में दायर हलफनामे को कथित रूप से बदले जाने के बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद जैसे विषयों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि यूपीए सरकार ने इशरत मामले में गड़बड़ी की थी।