online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
swasti nitya is the winner of india’s best dramebaaz
मुंबई। बच्चों के अभिनय वाले प्रतिभा तलाश कार्यक्रम ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे संस्करण में स्वस्ति नित्या विजयी हुई हैं। इस कार्यक्रम में 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
sanjay dutt to release book salaakhen penned while in jail
मुंबई। यरवदा सेंट्रल जेल में अभिनेता संजय दत्त की दैनिक दिनचर्या में बेंत के सामान, पेपर बैग बनाने के साथ रेडियो जॉकी का काम शामिल था लेकिन इन सब के अलावा अपने जीवन के अनुभवों को लिखने में भी उन्होंने खुद को व्यस्त रखा। अब उनके इन अनुभवों ने एक किताब का रूप ले लिया है।
इंदौर। अंगदान के मामले में इतिहास रचने वाले इंदौर शहर में सोमवार की सुबह सातवीं बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस कॉरिडोर के जरिए सरपट दौडती एंबुलेंस एयरपोर्ट तक पहुंची। एंबुलेंस में इंदौर के मनावर के दिल, लीवर समेत कई अंग थे जो अब दिल्ली में किसी ओर की जिंदगी बचाने के काम आएंगे।
मनावर जिले के जाजमखेड़ी गांव के मजदूर परिवार का बेटा और चार बहनों का इकलौता भाई पप्पू पिता रमेश डाबर इस दुनिया में न रहा, लेकिन वह जाते जाते दूसरों की जिंदगियां रोशन कर गया। लिवर, दिल जहां दिल्ली में अलग-अलग मरीजों को लगेंगे, वहीं दोनों किडनी दो मरीजों को लगेंगी। दोनों आंखें फिलहाल एमकेआय इंटरनेशनल को दी गई हैं, जो भी दो अलग-अलग मरीजों को लगाई जाएंगी। इसके साथ ही त्वचा भी दान की गई है।
पहली बार इंदौर शहर में अरबिंदो अस्पताल में अंग प्रत्यारोपण हुआ। यहां से एयरपोर्ट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जहां अरबिंदो से 7 बजकर 26 मिनट पर निकले लिवर और दिल मात्र 9 मिनट में 7 बजकर 35 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंच गए।
यहां से जेट की 8 बजकर 10 मिनट की नियमित फ्लाइट से यह दिल्ली के लिए रवाना हुए जो सुबह लगभग 9.30 बजे दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद एक किडनी अरबिंदो अस्पताल में ही मरीज को लगाई जाएगी तो दूसरी किडनी के लिए अरबिंदो से ग्रेटर कैलाश के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
मामा ने पिता को समझाया
मुस्कान गु्रप के पास ब्रेन डेड की सूचना पहुंची तो गु्रप के सदस्यों ने परिवार से संपर्क किया, लेकिन पिता को समझ नहीं होने के कारण वे अंगदान के लिए नहीं माने। आखिरकार जब उन्होंने पप्पू के मामा राजेंद्र वास्केल जो शिक्षक हैं उनसे संपर्क किया। मामा ने परिवार को समझाया तो वे अंगदान के लिए राजी हो गए।
Making Green Corridor 7th time in Indore
पहली बार सरकारी अस्पताल पहुंचाए
मुस्कान ग्रुप के नरेश फुंदवानी ने बताया की पप्पू का दिल एम्स दिल्ली में एक मरीज को लगाया जाएगा, वहीं लिवर आईएसबीएस दिल्ली में एक अन्य मरीज को लगाया जाएगा। पहली बार दिल और लिवर दोनों शासकीय अस्पताल में भेजे गए हैं।
ब्रेन डेड की सूचना मिलने के बाद से रविवार को मुस्कान ग्रुप के जीतू बगानी, संदीपन आर्य, दीपक बाबा व राजेंद्र माखीजा काउंसलिंग में लगे हुए थे। परिवार की रजामंदी के बाद सोमवार सुबह से ग्रुप के हेमंत छाबड़िया, नरेश फुंदवानी, रोहित राजपाल व 15 साल का पीयूष छाबड़िया ने सुबह से मोर्चा संभाल रखा था।
दिल्ली से आए डॉक्टर
ऑपरेशन के लिए पप्पू को रात दो बजे ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट किया गया। दिल को अपने साथ ले जाने के लिए एम्स दिल्ली से डॉ. मिलंद अपनी टीम के साथ पहुंचे थे इसके बाद लिवर को आईएलबीएस दिल्ली के डॉ. किशोर कुमार अपनी टीम के साथ आए थे। वहीं शहर के डॉ. सौरभ चितले, डॉ. खनूजा, डॉ. रूबीना बोहरा, डॉ. सीपी सिंह व इनकी टीम ने ऑपरेशन कर पप्पू को कल से निगरानी में रखा था।
चार बहनों का भाई
पप्पू की उम्र महज 20 साल थी, लेकिन वह शादीशुदा था। ग्रामीण परिवेश में नाबालिग उम्र में ही उसकी शादी कर दी गई थी। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है तथा वह चार बहनों के बीच इकलौता भाई था।
तीन दिन में दूसरी बार
शहर में यह पहला मौका है जब तीन दिनों में दूसरी बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया हो। दो दिनों पहले ही बड़वानी जिले के दुर्गेश मालवीय का दिल, लिवर और किडनियां दान की गई थीं।
young woman jumps from second floor to escape rapists, boyfriend arrested
कोलकाता। ब्यॉयफ्रेंड ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर धोखे से अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की। युवती को जब कुछ न सूझा तो अस्मत बचाने के लिए उसके बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।