
सूरत। सैयदपुरा मोटी कडिया शेरी में रहने वाले एक युवक ने बुधवार दोपहर माता-पिता पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद युवक ने कमरे में बंद होकर खुद का भी गला काट कर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।