Home Blog Page 6865

गीता सत्संग भवन में श्रीमदभगवद कथा प्रारंभ

0

katarae

पाली। पाली के गीता सत्संग भवन में ब्रहमलीन संत 1008 स्वामी रामानंद महाराज की तृतीय पुण्यतिथि एवं राधाकृष्ण मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर श्रीमदभगवद कथा का अयोजन किया गया।

पंडित सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने भगवान की भक्ति, ज्ञाान वैराग्य, धुन्धुकारी के प्रसंगों एवं भागवद महात्म्य को समझाया एवं गौकर्ण द्वारा श्रीमदभगवत कथा श्रवण करने की विधि को बड़े ही रोचक तरीके से श्रद्धालुओं को समझाया।

इस अवसर पर गीता भवन के गादीपति स्वामी प्रेमानंद, रामजीवन तापडि़या, भंवरसिंह भाटी,प्रदीप छुगानी, चुनमुन शर्मा, नव्य शर्मा, हरिकृष्ण मिश्रा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

गो कृपा महोत्सव

पाली में आगामी 8 अप्रेल से 16 अप्रेल तक गो कृपा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव की जानकारी देते हुए राधाकृष्ण महाराज ने कहा कि 1008 गो परयण गाय के सामने बिठाकर किए जाएंगे। यह पांच सौ — पांच सौ के समूह में होंगे। यह गो रक्षा के लिये एक रचनात्मक आंदोलन है, इससे ही व्यक्तियों को जोड़कर गाय को बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति ही मूल आधार, सनातन धर्म का सार, राष्ट्र की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की धुरी रही है। गो सेवा के नाम पर ऐसा कदापि नहीं सोचें कि हमसे इसके लिए क्या लिया जाएगा। संत तो आपको बुला रहे हैं।

 jaideep

उन्होंने कहा कि 7 नवंबर 1966 को गोपाष्टमी का महान गो पर्व देश की राजधानी दिल्ली में लाखों गो भक्तों व गो प्रेमी साधु संतों की उपस्थिति में मनाया गया। इसमें शंकराचार्य निरंजनदेवतीर्थ महाराज, धर्मसम्राट स्वामी करपात्री, प्रभुदत्त ब्रहमचारी, संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रीगुरुजी, महात्मा रामचन्द्रजी वीर, भाई हनुमानजी पोददार, परमहंस मगाराम राजगुरु, गणेशदास भक्तमाली, सीतारामजी खेमका आदि उपस्थित थे।

पिछले पांच दशकों से गौरक्षा आंदेालन चल रहे हैं परन्तु अब जाग्रति आई है। गांधीजी ने कहा था कि स्वराज्य प्राप्त होते ही गोवध बंद कराया जाएगा परन्तु आज तक यह बंद नहीं हुआ। वोट बैंक की राजनीति देश को बर्बाद कर रही है। आज सभी कार्य वोट बैंक को देखकर ही किए जा रहे हैं।

कुछ राज्यों में तो गाय बहत कम देखने को मिलती है। केरल व चेन्नई इसका बडा उदाहरण है। अच्छी बात है कि राजस्थान में तो गाय सबसे ज्यादा है। मनोरमा गोलोक तीर्थ नंद गांव में जो उत्सव होगा उसमें देश के सभी सम्प्रदाय के शंकराचार्य, धर्मगुरु, संत महंत भाग लेंगे।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है को पाठयक्रम में शामिल किए जाने की मांग को ही सांप्रदायिकता मान लिया जाता है। सभी गाय की महता को जानते हैं पर खुलकर नहीं कहते। हम कोशिश कर रहे हैं कि शिक्षा पाठयक्रम में गाय की महिमा को जोड़ा जाए। पंचगव्य पदार्थों के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। आज में गाय के महात्य को लेकर सभी को बता रहा हू। गौमाता बचेगी तो देश बचेगा।

समता आंदोलन समिति ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

0

samta

पाली। कांग्रेस के राज्य सभा सांसदों के द्वारा राज्यसभा के कुल 58 सांसदों के साथ मिलकर गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जे डी पादरीवाला के विरुद्ध उनके द्वारा न्यायिक निर्णय में की गई कांग्रेस सांसदों के द्वारा आरक्षण एवं भ्रष्टाचार विरोधी टिप्पणी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

नंदोत्सव : गूंजे नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल के स्वर

0
srimad bhagwat katha in pali
srimad bhagwat katha in pali

पाली। कृते यद ध्यायतो विष्णुं त्रैतायां जयतो मखैः, द्वापरे परिचर्यायां कलौ तद्धरिकीर्तिनाम। हरि कीर्तन का लाभ मानव के साथ साथ प्रकृति के संपूर्ण चराचर जीव जगत का प्राप्त हो सके इसी उददेश्य से भक्तराज प्रहलाद से लेकर चैतन्य महाप्रभु, संत तुकाराम, ज्ञानदेव आदि भगवद भक्तों ने गली गली भगवान नाम संकीर्तन के द्वारा प्रभातफेरी की महिमा प्रतिपादित की।

असली-नकली बहनों के चक्कर में कन्ट्रोवर्सी, फंसी ऐश्वर्या की फिल्म

sarabjit's real or fake sisters controversy
sarabjit’s real or fake sisters controversy

चंडीगढ़। ऐश्वर्या राय बच्चन तथा रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म सरबजीत उसकी दो बहनों बलजिंदर कौर और दलबीर कौर के असली-नकली रिश्तों के बीच कन्ट्रोवर्सी में फंसने लगी है। सरबजीत की कथित बहन बलजिंदर ने फिल्म निर्माण पर रोक लगाने के लिए कोर्ट में मामला भी दायर किया हुआ है।

जल्द लांच होगा सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कीमत महज 500 रुपए

india's cheapest smartphone from ringing bells to cost less than Rs 500
india’s cheapest smartphone from ringing bells to cost less than Rs 500

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया योजनाओं की सोच पर आधारित एक ऐसा स्मार्टफोन बाजार में लांच होने जा रहा है, जिसकी कीमत महज 500 रुपए होगी और इसे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर लांच करने वाले हैं।