Home Opinion समता आंदोलन समिति ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

समता आंदोलन समिति ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

0
समता आंदोलन समिति ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

samta

पाली। कांग्रेस के राज्य सभा सांसदों के द्वारा राज्यसभा के कुल 58 सांसदों के साथ मिलकर गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जे डी पादरीवाला के विरुद्ध उनके द्वारा न्यायिक निर्णय में की गई कांग्रेस सांसदों के द्वारा आरक्षण एवं भ्रष्टाचार विरोधी टिप्पणी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

समता आंदोलन समिति के जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के नतृत्व में सैकडों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर सूरजपोल चौराहे पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का पुतला फूंका।

पुतला दहन के समय करणी सेना जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष भारतसिंह कंटालिया समिति के सचिव एस पी व्यास, आर्यवीर दल के महेश बागड़ी, एडवोकेट शाबिर मोहम्म्द, सुरेष कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नर्सिंग यूनियन जालमसिंह , प्रषांत, रणवीर सिंह, सुभाष व्यास, धनराज वर्मा, चंदनसिंह, राजेष व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here