
नई दिल्ली। देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मां मीना कुमारी ने अपने बेटे को बेकसूर बताया है। साथ ही कहा है कि उसका बेटा आतंकवादी नहीं है। उसने कभी भी अपने माता-पिता का अपमान नहीं किया, तो वो भला देश का अपमान कैसे कर सकता है।
