
जयपुर। सेवा भारती समिति द्वारा देशभर में करीब 55,000 सेवा प्रकल्प समाज के अभावग्रस्त, वंचित, उपेक्षित, पीडि़त एवं निर्धन वर्ग के बीच चलाए जा रहे हैं। राजधानी जयपुर महानगर के सेवा प्रकल्पों का वार्षिकोत्सव 7 फरवरी रविवार दोपहर 12.30 बजे अंबाबाडी स्थित बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा।
