Home Blog Page 7061

अमृतसर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में मिला स्थान

Amritsar achieves Guinness Records
Amritsar achieves Guinness Records

अमृतसर। मादक पदार्थों के खिलाफ 40 विद्यालयों के 8726 विद्यार्थियों के नृत्य से फैले संदेश ने अमृतसर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्थान दिलाया है।

अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पडऩे से निधन

lagaan Actor Rajesh Vivek, dies of heart attack in Hyderabad
lagaan Actor Rajesh Vivek, dies of heart attack in Hyderabad

मुंबई। सुपरहिट फिल्मों ‘लगान’, ‘स्वदेस’, ‘बैंडिट क्वीन’ समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का गुरुवार को हैदराबाद में दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।

रणवीर और मैं एक दूसरे के काफी करीब : दीपिका

ranveer's family is my family in mumbai : Deepika padukone
ranveer’s family is my family in mumbai : Deepika padukone

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह और रणवीर सिंह एक दूसरे के काफी करीब हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ हाल ही में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म बाजीराव-मस्तानी में काम किया है।

इससे पूर्व यह जोड़ी ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में साथ नजर आई थी। रणवीर के साथ अपनी कमेस्ट्री के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि रणवीर और मैं एक-दूसरे के बहुत करीब हैं और साथ सहज भी महसूस करते हैं।

ranveer's family is my family in mumbai : Deepika padukone
ranveer’s family is my family in mumbai : Deepika padukone

रणवीर के सामने मैं रियल दीपिका होती हूं। मुझे याद है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज होने के अगले दिन मैं और रणवीर बैठकर चॉकलेट खा रहे थे। कितना सिंपल है ये। जहां दुनिया फिल्म देखकर क्रेजी हो रही थी, बाजीराव और मस्तानी चॉकलेट खा रहे थे। ये रिश्ता है मेरा रणवीर के साथ।

दीपिका ने कहा कि मैं इसे कोई लेबल नहीं देना चाहती। ये लोगों की सोच है वे कहें। मेरे लिए बस यही जरूरी है कि हम दोनों जिंदगीभर एक-दूसरे के साथ हों, हर मौके पर साथ खड़े रहें।

मेरे अभिभावक बेंगलुरू में रहते हैं, लेकिन यहां मुंबई में मैं रणवीर के परिवार के बहुत करीब हू। यहां रणवीर का परिवार, मेरा परिवार ही है। उनके रहते मुझे अकेला महसूस नहीं होता।

एमी जैक्शन को जूनियर ऐश्वर्या बुलाते हैं रजनीकांत

Rajinikanth addresses co star Amy Jackson as Aishwarya junior
Rajinikanth addresses co star Amy Jackson as Aishwarya junior

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत अभिनेत्री ऐमी जैक्शन को जूनियर ऐश्वर्या राय बुलाते हैं। वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘रोबोट’ में रजनीकांत ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया था।

भारत के लोग खुले विचारों के हैं : सनी लियोनी

people of India are all open minded says Sunny Leone
people of India are all open minded says Sunny Leone

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का कहना है कि भारत के लोग खुले विचारो के हैं और यहां हर चीज को स्वीकृति मिलती है और वे खुद इसका एक उदाहरण है।