Home Blog Page 7116

बॉक्स ऑफिस पर बाजीराव-मस्तानी ने की 150 करोड़ की कमाई

box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी और शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को एक साथ रिलीज हुई थी। बाजीराव-मस्तानी भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्ट थी जिसे वह काफी समय से बनाना चाहते थे। भंसाली यह फिल्म सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी।

box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore
box office collection : Bajirao Mastani grosses Rs 150 crore

बाजीराव-मस्तानी ने अपने पहले सप्ताह के दौरान 86 करोड़ की कमाई की थी। इससे पूर्व इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और तनु वेडस मनु रिटनर्स ने भी 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।

उल्लेखनीय है कि बाजीराव-मस्तानी मराठा शासक पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह ने पेशवा बाजीराव, दीपिका पादुकोण ने मस्तानी और प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव पेशवा की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभाई है।

यंग एक्ट्रेसेज संग फिल्में न करने का मलाल : अमिताभ बच्चन

it is saddening that didn't get chance to work with younger actresses : amitabh bachchan
it is saddening that didn’t get chance to work with younger actresses : amitabh bachchan

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को युवा अभिनेत्रियों के साथ फिल्में न कर पाने का मलाल है।

फिजाओं में आज भी गूंजता है पंचम का संगीत

a tribute to RD burman on his 22nd death anniversary
a tribute to RD burman on his 22nd death anniversary

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी मधुर संगीत लहरियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले महान संगीतकार आर.डी.बर्मन आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन फिजाओं में उनका संगीत गूंजता रहता है। आर.डी. बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को कोलकाता में हुआ था।

अपने बॉडीगार्ड के बेटे टाइगर को लांच करेंगे सलमान खान

salman khan's bodyguard sheras son tiger on board sultan
salman khan’s bodyguard sheras son tiger on board sultan

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच करने जा रहे हैं। सलमान खान ने कई बॉलीवुड सितारों को ब्रेक दिया है। सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा, जरीन खान, स्नेहा उल्लाल, डेजी शाह, सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी को लांच किया है।

अपने किरदारों से निरूपा राय ने मां के चरित्र को दिया  नया आयाम 

nirupa roy the mother of bollywood cinema
nirupa roy the mother of bollywood cinema

मुंबई। हिन्दी सिनेमा में निरूपा रॉय को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने किरदारों से मां के चरित्र को नया आयाम दिया।