
पुणे/मुंबई। पुणे के मारुंजी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत की ओर से 3 जनवरी 2016 को आयोजित शिवशक्ति संगम को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहाकि भारतीय संस्कृति की विश्वभर में प्रशंसा हो रही है। अपना देश शिव को मानने वाला है, इसलिए शिवराया का स्मरण करना ही चाहिए।