online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में जगह मिली है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने ट्विटर पर लिखा कि दिल्ली पुलिस ने भारत में लूट की सबसे बड़ी नकद वसूली (22.49 करोड़ रुपए) करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।
Saudi Arabia executes 47 including top shia cleric, on terror charges
दुबई। सऊदी अरब में शनिवार को शिया मुसलमानों के धर्मगुरु समेत 47 लोगों को आतंकवाद के आरोप में फांसी पर लटकाया दिया गया। जिन लोगों को फांसी पर लटकाया गया है, वे सभी अलकायदा से जुड़े हुए थे।
सऊदी के गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2003 से 2006 के बीच अलकायदा की आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े जो लोग जेलों में बंद थे, उनमें से 47 लोगों को आज फांसी दे दी गई है। इनमें शिया धर्मगुरु निम्र अल निम्रित भी शामिल हैं।
बता दें कि शिया मुस्लिम बहुत देश ईरान ने सऊदी को चेतावनी दी थी कि अगर उनके धर्मगुरु निम्र अल निम्रित को फांसी पर लटकाया गया, तो इसके परिणाम उसे भुगतने पड़ सकते हैं। इसके बावजूद सऊदी ने आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए उन्हें फांसी पर लटका दिया
Vanshika vijay to lead rajasthan hockey team in ranchi
अजमेर। रांची में 4 जनवरी से 8 जनवरी तक होने वाली 61वीं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता छात्र छात्रा अंडर 14 साल के लिए राज्य की टीम घोषित कर दी गई है। टीम की कप्तानी सोफीया स्कूल की छात्रा वंशिका विजयवर्गीय को सौंपी गई है। अजमेर की होनहार छात्रा वंशिका झारखंड राज्य की राजधानी रांची में होने वाली प्रतियोगिता में राजस्थान का नेतृत्व करेंगी।
5 countries have temporary membership in the un security council
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 5 नए देशों को दो साल के कार्यकाल के लिए अस्थाई सदस्यता दी गई। पांचों नए सदस्य देशों मिस्र, यूक्रेन, जापान, सेनेगल और उरुग्वे ने शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की बेहद अहम बैठक में हिस्सा लिया और अपना काम शुरू कर दिया।
british website releases docs related to netaji subhas chandra bose
लंदन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आखिरी दिनों से जुड़ी सूचनाओं को संकलित करने के लिए ब्रिटेन में शुरू की गई एक वेबसाइट ने विमान हादसे में नेताजी की कथित मौत के वर्षों बाद उन्हें चीन में देखे जाने के दावे को खारिज करने जाने सं संबंधित दस्तावेज जारी किए हैं।