
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए शुक्रवार को का दिन काफी खुशकिस्मत है क्योंकि आज उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुई है और आज ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ को पार कर गई।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लिए शुक्रवार को का दिन काफी खुशकिस्मत है क्योंकि आज उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ रिलीज हुई है और आज ही ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 1.2 करोड़ को पार कर गई।

मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज पर रोक लगाने से शुक्रवार को इंकार कर दिया। अदालत ने प्रतिवादियों से कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करें।

मुंबई/भोपाल। दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शाहरूख खान अभिनीत ‘दिलवाले’ का विरोध किया और मुंबई एवं मध्य प्रदेश में सिनेमाघरों के बाहर नारेबाजी की। दूसरी ओर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के कारण एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा को मजबूरन इसके सभी शो रद्द करने पड़े।
सबगुरु न्यूज- शिवगंज। भाजपा शिवगंज नगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह शनिवार को होगा।
सिरोही। असहिष्णुता पर शाहरुख खान के बयान का असर सिरोही जैसी छोटी जगह पर भी देखने को मिला। यहां पर शुक्रवार के प्रदर्शन पर विहिप व बंजरगदल की ओर से दिलवाले को विरोध के बाद तीन शो नहीं चलाए गए। इस मूवी में शाहरुख खान मुख्य कलाकार हैं।
सांईलक्ष्मी सिनेमा सिरोही के संचालक मनु मेवाड़ा ने बताया कि पहले शो के दौरान इस मूवी को लेकर विरोध जताया। उनके कहने पर इस मूवी के शेष तीन शो नहीं चलाए।
प्रथम शो के दौरान बंजरगदल प्रमुख राकेश राजगुरु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस मौके पर सिनेमा हॉल के प्रबंधक महेन्द्रकुमार मेवाड़ा ने फिल्म बंद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान महानगर संयोजक हिमांशु राजपुरोहित, सह संयोजक नरेश माली, जेकी रावल, महेश प्रजापत, मनीष वाल्मीकी, मनोज कलावंत, कुलदीप प्रजापत, जगदीश माली, अरूण राणा, हरीश रावल, धीरज खण्डेलवाल, रतनसिंह बालावत, श्रवणसिंह राव, संदीप पुरोहित, चिराग, भैरूकुमार, प्रतीक प्रजापत, सन्नी वैष्णव, कुणाल रावल, सवाराम वागरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।