
फैजाबाद। अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद मुद्दे के मुख्य मुद्दई हाशिम अंसारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के श्रीराम मंदिर वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संघ प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर दम है तो अयोध्या आकर मंदिर का निर्माण शुरू करें।