
कानपुर। थाने के चक्कर काट-काट कर एक विवाहिता थक चुकी और पुलिस ने उसकी एक भी न सुनी। थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा कार्रवाही न किए जाने पर पीडि़ता ने बुधवार को आईजी से गुहार लगाई है। उसने पुलिस पर अपनी काम की प्रति लापरवाही का आरोप लगाया और पति को खोजने की गुहार लगायी है।