
नई दिल्ली। सरकार के सूत्रों ने शनिवार को इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने एजेंसियों के समक्ष समर्पण किया था और दावा किया कि राजेंद्र सदाशिव निकालजे की गिरफ्तारी सीबीआई, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के छह महीने के अभियान का परिणाम है जो प्रत्यक्ष एवं परोक्ष सहयोग के साथ लगातार काम कर रही थीं।