-

5 year old girl raped at neemkathana in sikar सीकर। सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास पांच साल की मासूम के साथ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
सीकर में पांच साल की स्कूली छात्रा के साथ रेप
राशन की दुकानों का होगा कायाकल्प-राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के पीडीएस सिस्टम में बदलाव की अनूठी पहल करते हुए शनिवार को भम्भौरी गांव में अन्नपूर्णा भण्डार का शुभारंभ किया।
काजोल बोलीं, न मैं दीपिका और न शाहरुख हैं रणबीर

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल का कहना है कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की जोड़ी की तुलना उनकी और शाहरूख खान की जोड़ी के साथ नहीं की जानी चाहिए।
एम्स ने गीता की डीएनए रिपोर्ट एमईए को सौंपी

नई दिल्ली। पाकिस्तान से आई गीता की डीएनए जांच की रिपोर्ट विदेश मंत्रालय को सौंप दी गई है जिससे से उसके माता-पिता का पता चलेगा। करीब डेढ़ दशक पहले अपने परिवार से जुदा होकर पाकिस्तान चली गई 23 वर्षीय मूक-बधिर लड़की हाल में भारत लौटी है।
जेल भेजे गए छात्रा की हत्या के आरोपी की मौत

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के बकतरा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को मौत के घाट उतारने के मामले में गुरुवार को ही जेल भेजे गए मुख्य आरोपी की तबीयत खराब होने से मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज के ग्राम बकतरा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा प्रतीक्षा चौहान की शिवम चौहान ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में शिवम चौहान और उसके दोस्त हेमन्त चौहान को गिरफ्तार कर कल नसरुल्लागंज जेल भेज दिया था।
शिवम की गुरुवार रात को ही नसरुल्लागंज जेल में तबीयत खराब हो गई। जेल प्रंबधन द्वारा उसे उपचार के लिए भोपाल रवाना किया गया था। सीने में दर्द की शिकायत के चलते उसे सीहोर के रास्ते भोपाल ले जाया जा रहा था, तभी उसकी तबीयत और बिगड़ गई।
उसे सीहोर में ही डॉक्टरों को दिखाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। शनिवार को सीहोर में उसका पोस्टमार्टम होगा। डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।