Home Blog Page 743

कार्बन ने 6,490 रुपए में ‘टाइटेनियम जंबो’ उतारा

Karbonn Titanium Jumbo with 4000mAh battery launched in India at Rs 6490
Karbonn Titanium Jumbo with 4000mAh battery launched in India at Rs 6490

नई दिल्ली। घरेलू हैंडसेट निर्माता कार्बन मोबाइल्स ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन ‘टाइटेनियम जंबो’ 6,490 रुपए में लांच किया। इस डिवाइस में 5 इंच का स्क्रीन है, जो एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ तथा 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

हार्दिक पटेल ने सीसीटीवी फुटेज पर उठाया सवाल

Hardik Patel raises questions on CCTV footage leak
Hardik Patel raises questions on CCTV footage leak

गांधीनगर/नई दिल्ली। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को अहमदाबाद के एक होटल में सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की खबर को गलत बताया और इस खबर के साथ समाचार चैनलों पर दिखाए गए सीसीटीवी फुटेज पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि एक पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज लीक कैसे हो सकता है?

टीवी शो में फिटनेस गुरु बनेंगी सनी लियोन

Sunny Leone to become a fitness guru with her new TV show
Sunny Leone to become a fitness guru with her new TV show

मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन आगामी टीवी शो ‘फिट स्टॉप’ में एक फिटनेस गुरु के रूप में दिखाई देंगी। बयान के मुताबिक एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले एक घंटे के इस शो में सनी दर्शकों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए आसान व्यायाम करते दिखाई देंगी।

फिट रहने के लिए जुम्बा कर रहीं बिपाशा बसु

Bipasha Basu swears by this fitness routine. Here's what keeps her in shape
Bipasha Basu swears by this fitness routine. Here’s what keeps her in shape

मुंबई। अभिनेत्री और फिटनेस समर्थक बिपाशा बसु का कहना है कि फिट रहने के लिए उनका नया रहस्य जुम्बा है और उन्होंने कभी भी व्यायाम को लेकर इतना जुनूनी महसूस नहीं किया। बिपाशा ने कहा कि मुझे जुम्बा प्रोग्राम पसंद है। मैं पहली बार इसके लिए तब आकर्षित हुई, जब मैंने संक्रामक संगीत और लय सुनी और मशहुर जुम्बा मास्टर ट्रेनर सुचेता पाल से क्लास लेने का निर्णय लिया। मैंने फिटनेस को लेकर कभी इतनी जुनूनी महसूस नहीं किया।

क्या कहते हैं आपके सितारे : पढें गुरुवार का राशिफल

thursday rashifal 26 october 2017
thursday rashifal 26 october 2017

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2074, राष्ट्रीय शक संवत-1939, सूर्योदय 05.37, सूर्यास्त 06.23, शरद-ऋतु, रवि-दक्षिणायन, कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी, गुरुवार 25 अक्टूबर 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखें । शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकर विचार और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से पेट दुखने की संभावना है।

 

 

वृषभ राशि :-आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहकार मिलेगा। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी।

 

 

मिथुन राशि :-नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है । सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। व्यावसायिक या व्यापारी क्षेत्र में आपको ऊपरी अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्र या स्नेहीजनों अथवा पडोसियों के साथ अनबन की घटना हुई होगी तो उसका सकारात्मक परिणाम आएगा।

 

 

कर्क राशि :-आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करें । शारीरिक और मानसिकरुप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएँ रहेगी। आंखो में पीडा़ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पारिवारिक जनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

 

 

सिंह राशि :-आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी । किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिक रुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।

 

 

 

कन्या राशि :- आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें । शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा।

 

 

तुला राशि :-आप के लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा । विविध क्षेत्रों में मिलनेवाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

 

 

वृश्चिक राशि :-आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी होगा । व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल प्राप्त होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलता प्राप्त करनी आज सरल होगी । मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

 

 

धनु राशि :-आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहने की संभावना है। शारीरिक रुप से अशक्ति और आलस्य की भावना रहेगी। मानसिक रुप से भी चिंता और व्यग्रता बनी रहेगी। व्यावसायिक रुप से विध्न आ सकते हैं। हानिकर विचारों को संभवतः दूर रखिए। किसी भी कार्य का आयोजन संभलकर कीजिएगा। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंग उपस्थित होंगे।

 

 

मकर राशि :-आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कुछ बाहर जाने से हो सकता है। खान-पान में संभलकर चलिएगा। क्रोध से बचकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।

 

 

कुंभ राशि :-आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास या पर्यटन की संभावनाए अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग एवं नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा।

 

 

मीन राशि :-आज का दिन शुभफलदायी है। आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रुप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव में से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा।

 

 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News