Home Blog Page 75

नियंत्रण रेखा पर 2 दिनों में 5 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

5 Pakistani soldiers killed in two days on Line of Control
5 Pakistani soldiers killed in two days on Line of Control

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) पिछले दो दिनों में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारतीय सेना ने सोमवार शाम राजौरी जिले में नोशेरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के प्रयास को नाकाम करते हुए तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। इस दौरान एक पाकिस्तानी सैनिक घायल हो गया।  भारतीय सैन्य सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे सीमा पर संदिग्ध गतिविधि के दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई।  पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से सीमा पार गोलीबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मरने की पुष्टि की है।  वहीं, रविवार को पुंछ व राजौरी जिले में भारतीय पक्ष की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी निशानेबाज मारे गए।

सूत्रों ने कहा, निशानेबाज नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने का प्रयास कर रहे थे।वहीं, राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक मेजर सहित चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

क्या आप जानते है भारत की इन रहस्यमयी जगहों के बारे में

0
Do you know about these mysterious places of India
Do you know about these mysterious places of India

विभिन्नताओं के देश भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगह और चीजें हैं, आज भी ऐसे कई रहस्य हैं जो अविश्वसनीय घटनाएँ साबित होते हैं। तो आइये जानते हैं भारत में स्थित ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में…

कुलधरा

कुलधरा को भूतों का गांव भी कहा जाता है।  यह गांव जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर है। इस गांव को 1291 में पालीवाल पंडितों ने बसाया था। एक दिन अचानक इस गांव और पास के गांव के लोग रात के अंधेरे में गायब हो गए, तब से इस गांव को भुतहा मान लिया गया।

बंगाल के दलदल 

बंगाल के दलदल के आसपास चमकीली लाइट का रहस्य आज भी अनसुलझा है। इस लाइट के दिखने की जानकारी मछुआरों ने दी थी। उनके अनुसार ये लाइट्स दलदल के ऊपर से निकल रही थी। यहां रहने वालें लोगो का मानना है कि ये लाइट्स मछली पकडतें समय मरने वालें लोगो की आत्माओं की है।

युएफओं का अंडरग्राउंड क्षेत्र 

वैसे तो पूरी दुनिया एलियंस के होने पर एकमत नही है और कई वैज्ञानिक इनके होने के अस्तित्व के बारें में बताते है। लद्दाख के कोंग्ला ला पास की पहाडियों में युएफओं का अंडरग्राउंड क्षेत्र बताया जाता है। कई बार यहां पर लोगो ने यूएफओ को उडते हुए देखा है। यहां लोगों ने एक अजीब प्रकार की ट्राईएंगलर चीज को आते जाते देखा है।

रूपकुंड झील

उत्तराखंड के पहाड़ों में 5029 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रूपकुंड झील एक ओर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, तो वहीं इस जगह से मिले कंकालों का रहस्य अभी तक गहराया हुआ है। दरअसल, इस झील में लगभग 500 से 600 लोगों के नरकंकाल मौजूद हैं। ये नरकंकाल कैसे इस झील में आए, ये अभी भी रहस्य है।

क्या आपने किया है कभी ‘हैंगिंग ट्रैन’ का सफर

बना रहे है घूमने का प्लान तो जरुर जाएं ‘पूरब के स्विट्जरलैंड’

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

 

17 बार नष्ट किया जा चुका है इस मंदिर को

0
17 times have been destroyed this temple
17 times have been destroyed this temple

महादेव की महिमा तो अपरंपार है। वैसे तो भोलेनाथ के  कई मंदिर हैं, जहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है लेकिन सोमनाथ मंदिर ऐसा ही एक मंदिर है, जिसका इतिहास बेहद खास है। ये भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में सर्वप्रथम माना जाता है। सोमनाथ मंदिर को सतयुग में राजा सोमराज ने सोने से, त्रेतायुग में रावण ने चांदी, द्वापरयुग में कृष्णा ने मंदिर और कलयुग में भीमदेव सोलंकी ने पत्थर से बनवाया था।  इतिहासकार के मुताबिक, सोमनाथ मंदिर को वर्ष 1024 ईसवी में महमूद गजनबी ने तहस-नहस कर दिया था।  मूर्ति को तोड़ने से लेकर यहां पर चढ़े सोने-चांदी तक के सभी आभूषणों को लूट लिया था। महमूद गजनवी के बाद कई मुगल शासकों ने सोमनाथ को खंडित कर लूटपाट की।  इसे 17 बार नष्ट किया गया और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया।

चंद्र ने दक्षाप्रजापति राजा की 27 कन्याओं से विवाह किया था।  चंद्र देव उनमें से रोहिणी नाम की पत्नी से सबसे अधिक प्रेम करते थे।  दक्ष ने अपनी बाकी कन्याओं के साथ अन्याय होता देखा तो चंद्र को शाप दे दिया, जिसके बाद से चंद्र घटने और बढ़ने लगा।  शाप से विचलित और दुखी चंद्र ने भगवान शिव की पूजा शुरु कर दी।  भगवान शिव ने प्रसन्न होकर शाप को खत्म किया और उन्हें सोमनाथ नाम दिया।

ऐसा माना जाता है कि सोमनाथ मंदिर ही वह जगह है, जहां श्रीकृष्ण ने देहत्याग किया था। कृष्ण ने देह त्यागकर यहीं से वैकुंठ गमन किया। इस स्थान पर बड़ा ही सुन्दर कृष्ण मंदिर बना हुआ है।

अगर आप है एडवेंचर के शौक़ीन है तो एक बार ज़रूर जाये ग्लास ब्रिज

अद्भुत हैं उज्जैन की वेधशाला के यंत्र

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

कम्युनिकेशन स्किल बेहतर करने के लिए अपनाये ये टिप्स

0
These tips adopted to improve communication skills
These tips adopted to improve communication skills

यह तो आप जानते ही हैं कि जीवन के किसी भी पहलू में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कम्युनिकेशन स्किल की आवश्यकता पडती है । तो चलिए आज हम आपको आपके कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर करने के कुछ उपाय बताते हैं, जब आप बात कर रहे हों तो अपने बाॅडी लेंग्वेज पर विशेष ध्यान रखें। आप बात करते समय सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखकर बात करें। इससे आपकी बातों में एक सच्चाई झलकती है। वहीं कुछ खाते हुए कभी न बोलें। दूर खड़े व्यक्ति से दूर से ही चिल्लाकर बात करने की कोशिश न करें। अपनी गलत बात को सही सिद्ध करने के लिए बहस न करें।
एक-दूसरे की बात इधर से उधर न करें।

सर्दियों में घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के वास्तु संबंधी उपाय

अगर आपके बच्चों की हाइट बढ़ाना चाहते है तो अपनाये ये आसान उपाय

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ऐसे करें खाली समय का सदुपयोग

0
Use such a free time

Use such a free time

आज की भागदौड भरी जिन्दगी में वैसे तो लोगों के पास समय होता ही नहीं है, लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके पास समय की कोई कमी नहीं होती। आप कुछ ऐसा करें कि आपके समय का सदुपयोग हो,
सबसे पहले तो आप एक योजना बनाएं  यह पता हो कि आपके पास प्रतिदिन कितना समय खाली होता है।
इसके बाद आप अपने खाली समय का प्रयोग अपने गुणों को निखारने में करें। हर व्यक्ति में कोई न कोई गुण अवश्य होता है, बस जरूरत होती है तो उसे तराशने की। आप चाहें तो अपने खाली समय में कोई नई चीज भी सीख सकते हैं।
अगर आपके पास पर्याप्त समय है तो आप कोई पार्ट टाइम जाॅब भी कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं होना पडेगा।

अगर आप भी चाहते है अपने बच्चे का यूनिक नाम रखना तो जान लें ये बातें

WOW अगर रखना चाहते है परफ्यूम की महक को कायम तो अपनाये ये टिप्स

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE