
जयपुर। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह की फरारी प्रकरण की जांच न्यायाधीश से कराने की मांग ठुकराते हुए कहा है कि प्रमुख शासन सचिव दीपक उप्रेती दो माह में जांच का निष्कर्ष सामने रख देंगे।

जयपुर। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह की फरारी प्रकरण की जांच न्यायाधीश से कराने की मांग ठुकराते हुए कहा है कि प्रमुख शासन सचिव दीपक उप्रेती दो माह में जांच का निष्कर्ष सामने रख देंगे।

मथुरा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए मथुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना भाषण समाप्त कर पार्टी के वरिष्ठ एवं महिला कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आयोजन स्थल के प्रांगण में बने उस पाण्डाल में जा पहुंचे जहां लोग पहले से इंतजार कर रहे थे।
राहुल जैसे ही उक्त पाण्डाल की ओर बढ़े कई कार्यकर्ता उनकी निकटता पाने के लिए साथ हो गए। एकदम से उमड़ी भीड़ से कुछ सोफा-सेट एवं मेज-कुर्सियों से भरे छोटे से पाण्डाल में आपाधापी की स्थिति बन गई।
कार्यकर्ताओं के धक्के से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी सोफे पर बैठे राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी पर गिरने लगे तो उन्हें तिवारी एवं बगल में बैठे पीएल पूनिया ने हाथों का सहारा देकर रोका।
कार्यक्रम के संयोजक विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि आखिर पूरे प्रदेश में ही कार्यकर्ताओं की यह स्थिति है, इसलिए हम उत्तर प्रदेश में सत्ता में नहीं आ पा रहे। एसपीजी वाले सक्रिय हुए, जो अभी तक केवल वीवीआईपी की सुरक्षा सुनिश्चित करने में लगे हुए थे। पर्दा फाड़ते हुए राहुल गांधी को खुले मैदान में ले गए।

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला को अपने भारतीय पुरूष मित्र की नई मंगेतर की नृशंस हत्या करने के जुर्म में सोमवार को कैद की सजा सुनाई।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ के मानिकपुर क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद परिजनों ने सोमवार को चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।

काठमांडु। नेपाल के नए धर्मनिरपेक्ष संविधान में गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। गौरतलब है कि गाय को हिंदू धर्म में पवित्र पशु का दर्जा प्राप्त है।