Home Blog Page 7653

डॉली बिंद्रा बोलीं, मुझे राधे मां से जान का खतरा

Dolly Bindra says Radhe maa threatening her, files complaint
Dolly Bindra says Radhe maa threatening her, files complaint

मुंबई। टेलीविजन रियलटी शो बिग बॉस की प्रतिभागी डॉली बिन्द्रा ने मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया को एक पत्र लिखकर स्वयंभू देवी राधे मां और उनके सहयोगियों के खिलाफ स्वयं और अपने परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी शिकायत की है।

Dolly Bindra says Radhe maa threatening her, files complaint
Dolly Bindra says Radhe maa threatening her, files complaint

हाल में राधे मां का विवाद प्रकाश में आने के बाद बिन्द्रा ने ट््वीट किया था कि अब वह उनकी भक्त नहीं हैं। उन्होंने मारिया को लिखे पत्र में लिखा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अज्ञात नंबरों से धमकियां मिल रही हैं।

इससे पहले धन की मांग किए जाने से पीडि़त एक महिला की ओर से राधे मां और सात अन्य लोगों के खिलाफ बम्बई उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। गुजरात में अलावा राधे मां के खिलाफ कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाये जाने का मामला दर्ज किया गया है।

 

छात्रा के साथ गैंगरेप का प्रयास, सरेराह फाड़े कपड़े

 attempt to gangrape with girl on the way in Shahjahanpur
attempt to gangrape with girl on the way in Shahjahanpur

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के जलीलाबाद क्षेत्र में स्कूल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का प्रयास और बेरहमी से की गई पिटाई से आक्रोशित भीड़ ने थाने में जमकर बवाल काटा। हालात बिगड़ते देख थाने में पांच थानों की पुलिस और पीएसी को बुलाना पड़ा।

चीन के तिआनजिन में गोदाम में विस्फोट, 50 की मौत

chemical experts assess china blast site after 50 killed
chemical experts assess china blast site after 50 killed

बीजिंग। चीन के तिआनजिन शहर में एक गोदाम में हुए श्रृंखलागत विस्फोटों में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए। विस्फोट की चपेट में आकर 2,500 से अधिक कारें भी खाक हो गई।

ट्विटर ने 140 अक्षरों की सीमा खत्म की

Twitter finally removes the 140 characters limit from direct messages
Twitter finally removes the 140 characters limit from direct messages

न्यूयार्क। भारतीय मूल के टिवटर आधिकारी ने घोषणा की कि टिवटर ने अपने 300 करोड़ से भी अधिक उपयोगकर्ताओं के लिए संदेश भेजने की 140 अक्षरों की सीमा को समाप्त कर दिया है।

कनाडा चुनाव में सिंह का मुकाबला सिंह से

Singh vs Singh in Canada Elections
Singh vs Singh in Canada Elections

टोरंटो। साल 1993 में कनाडा में एक रिकार्ड बना था। पहली बार एक पगड़ीधारी सिख, गुरबख्श सिंह माल्ही को सांसद चुना गया था। अक्टूबर में कनाडा में संसद के चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर एक रिकार्ड बन सकता है। पहली बार एक गोरा यानी श्वेत सिख सांसद बन सकता है।

इस ‘गोरे’ सिख का नाम मार्टिन सिंह ‘पॉजी’ है। 42 साल की उम्र है। 1991 में इन्होंने सिख धर्म स्वीकार किया था। कहते हैं कि सिख धर्म उन्हें इसलिए अच्छा लगा क्योंकि गुरु नानक का जोर इस पर है कि ‘नाम जपो, कीरत करो और वंद चखो’। साथ ही यह भी कि गुरु नानक ने गुरु का पद अपने किसी सगे संबंधी को नहीं बल्कि उसे सौंपा जो इसके योग्य था।

Singh vs Singh in Canada Elections
Singh vs Singh in Canada Elections

मार्टिन ‘पॉजी’ टोरंटो के पड़ोस के शहर उत्तरी ब्रांपटन से चुनाव लड़ रहे हैं। कनाडा में भारतीयों की संख्या के मामले में यह शहर दूसरे नंबर पर है। इनमें ज्यादातर पंजाबी हैं। मार्टिन विपक्षी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी हैं और सर्वे बता रहे हैं कि औरों से आगे चल रहे हैं।