Home Blog Page 7658

अभिनेत्री श्रद्धा को पसंद है दही हांडी कार्यक्रम

shraddha kapoor overwhelmed with invites for dahi handi events
shraddha kapoor overwhelmed with invites for dahi handi events

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को जन्माष्टमी पर होने वाला दही हांडी कार्यक्रम बेहद पसंद है।

टेनिस सनसनी सानिया बनेंगी ‘खेल रत्न’

sania mirza Recommended for Rajiv Gandhi khel ratna award
sania mirza Recommended for Rajiv Gandhi khel ratna award

नई दिल्ली। सानिया मिर्जा के लिए मंगलवार का दिन काफी मिला जुला रहा जहां एक ओर उन्हें ट्रैफिक नियम तोडऩे पर जुर्माना लगा तो वहीं कुछ देर बाद यह खबर आई कि खेल पुरस्कार तय करने वाली समिति ने विबंलडन महिला युगल चैंपियन और विश्व की नंबर एक युगल खिलाड़ी को इस वर्ष देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से सम्मानित करने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।

समझा जाता है कि 12 सदस्यीय इस समिति की मंगलवार को हुई बैठक में सानिया का नाम खेल मंत्रालय को भेजे जाने का फैसला लिया गया। सूत्रों के अनुसार अब सानिया के नाम की घोषणा अब मात्र औपचारिकता है। इस समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए प्रस्तावित खिलाडिय़ों के नामों पर भी विचार किया गया।

sania mirza Recommended for Rajiv Gandhi khel ratna award
sania mirza Recommended for Rajiv Gandhi khel ratna award

हैदराबाद की सानिया का प्रदर्शन इस वर्ष बेहतरीन रहा और वह देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनी जो युगल में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंची। सानिया ने जुलाई में वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन में अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ पहली बार महिला युगल खिताब जीता। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2014 एशियाई खेलों में मिश्रित युगल में स्वर्ण और महिला युगल में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले सानिया को वर्ष 2004 में अर्जुन अवार्ड तथा इसके दो साल बाद देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। सानिया अपने करियर में तीन मिश्रित युगल ग्रैंड स्लेम भी जीत चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियन ओपन, वर्ष 2012 में फ्रेंच ओपन और वर्ष 2014 में यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता था।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय ने सानिया सहित स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल, डिस्कस थ्रोअर विकास गौड़ा, सीमा पूनिया, हाकी खिलाड़ी सरदार सिंह और बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत के नाम भी खेल रत्न के लिए प्रस्तावित किए थे।

सानिया इसी के साथ देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी होंगी जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले वर्ष 1996-97 में भारतीय सीनियर खिलाड़ी लिएंडर पेस को यह सम्मान दिया गया था। गत माह खेल मंत्रालय ने सानिया के नाम की सिफारिश की थी लेकिन साथ ही साफ किया था कि अंतिम निर्णय अवार्ड समिति का होगा।

पहले दोस्ती, फिर प्यार, शादी के बाद युवती रहस्मय ढंग से गायब

indore : married woman missing from train at jhansi railway station
indore : married woman missing from train at jhansi railway station

झांसी। इंदौर से कानपुर जा रही एक युवती झांसी स्टेशन से रहस्मय ढंग से गायब हो गई।

काफी खोजने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो उसे खोजते हुए युवती का पति और देवर कभी जीआरपी थाने तो कभी आरपीएफ थाने में नजर आए। बताया गया कि पहले दोस्ती, फिर प्यार और अब शादी करने के चंद दिनों बाद ही युवती अपने पति को छोड़कर भाग गई।

पति व देवर युवती को स्टेशन के प्लेटफार्मों पर तलाश रहे थे, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ थानों में जाकर तलाशा, तभी उन्हें सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज से जानकारी हुई कि युवती झांसी स्टेशन से गायब हुई है, वह कहां गई है और क्यों चली गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

कानपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के हसनपुर निवासी विपिन दुबे ने जीआरपी थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि वह इंदौर की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। पिछले वर्ष नोएडा से कानपुर लौटते समय उसकी काजल दुबे नाम की युवती से मुलाकात हुई थी, मुलाकात दोस्ती में बदल गई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसी दौरान दोनों ने साथ-जीने मरने की कसम खाकर परिजनों से बगावत करते हुए दिसंबर 2014 में कोर्ट मैरिज कर ली। अप्रेल 2015 में जब उसके परिजन इस संबंध को स्वीकार करने को तैयार हुए तो उसने यवती से रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। विवाह के बाद वह उसे अपने साथ इंदौर ले गया, जहां वे हंसी-खुशी से रहने लगे।

विपिन ने बताया कि बीते दिनों उसका भाई अर्पित उसके पास इंदौर पहुंचा और कुछ दिन रहने के बाद वह जब कानपुर वापस अपने घर आ रहा था तो उसने अपनी पत्नी को भी घर पहुंचाने का निर्णय लिया। पत्नी जाने को तैयार हो गई। उसने 8 अगस्त को अपनी पत्नी और भाई अर्पित को कानपुर भेजने के लिए इंदौर-पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठा दिया। मगर पत्नी रास्ते में ही गायब हो गई।

शिकायत के आधार पर जीआरपी व आरपीएफ ने गायब हुई युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय ने बताया कि विपिन के अनुसार स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि इंदौर-पटना प्लेटफार्म नंबर पांच पर आई हुई थी, ट्रेन आने पर युवती कोच से उतरी और फोन पर बात करते हुए बाहर की ओर निकलती नजर आई। वह कहां गई, इसका सुराग लगाया जा रहा है।

पाकिस्तान में 280 बच्चों का यौनशोषण, बनाए 400 वीडियो

Pakistan gripped by child sex abuse scandal in involving hundreds of victims
Pakistan gripped by child sex abuse scandal in involving hundreds of victims

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाल यौनाचार मामले के खुलासे के बाद इस पूरे मामले की जांच के लिए मंगलवार को एक संयुक्त जांच दल(जेआईटी) का गठन किया गया। मीडिया रपट में यह जानकारी सामने आई है।

अस्पताल में आग, रेस्क्यू टीम ने फंसे मरीजों को बाहर निकाला

indoor : fire broke in bhatia Hospital, patients rescued
indoor : fire broke in bhatia Hospital, patients rescued

इंदौर। एरोड्रम रोड स्थित बाठियां हास्पिटल में बुधवार को अलसुबह अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और अस्पताल का एक हिस्सा आग की चपेट में आ गया।