
सिरोही। बेहतर बारिश के बाद जिला मुख्यालय पर पेयजल को लेकर अच्छे दिन आ गए। पानी की किल्लत में स्थानीय अव्यवस्थाओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे स्थान प्रभारी मंत्री इस बार पहले जाग गए। देवस्थान, गोपालन राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके 12 अगस्त से सिरोही शहर को 48 घंटे के अन्तराल से पेयजल वितरण करने के निर्देश दिए। इसके बाद जलदाय विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
सिरोही : 48 घंटों में पेयजल वितरण
अब घर बैठे कर सकेंगे रसोई गैस कनेक्शन का आवेदन

उदयपुर। आने वाले दिनों में कोई भी उपभोक्ता घर बैठे ही रसोई गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेगा। उससे गैस एजेंसी संचालक मनमानी कीमत भी नहीं वसूल सकेंगे। इस योजना को इंडियन ऑयल ने शुरू कर दिया है।
एक ही घर में रहने पर भी पति-पत्नी दोनों एचआरए के हकदार

इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रदेश सरकार की उस नीति को सही करार दिया है कि जिसमें एक ही आवास में रह रहे पति-पत्नी जो कि सरकारी कर्मचारी हों दोनों को आवास भत्ता देने का प्रावधान किया गया है।
क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने की निकिता से सगाई

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी सौरभ तिवारी की मंगलवार को जमशेदपुर में सगाई हुई।
राष्ट्रपति मुलाकात कर कांग्रेस ने की राजे को हटाने की मांग

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व राजस्थान प्रभारी गुरूदास कामत के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को पद से हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया।